ND vs PAK Live Score: भारत ने जीता मुकाबला
भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया है। हसन नवाजा 96 रन बनाकर आखिरी गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 33 रनों की जरूरत थी।

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम
IND vs PAK Final Highlights: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने शनिवार को पुरुष क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त दी। भारत ने निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क 212 का टारगेट दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने छह गंवाकर 192 रन बनाए। यह भारत का मौजूदा एशियन गेम्स में 19वां गोल्ड है। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 51 गेंदो में 96 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और सात छक्के हैं। एक समय मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था। पाकिस्तान को तीन ओवर मे 52 रन की जरूत दी थी लेकिन भारत ने जबर्दस्त गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सधी शुरुआत की। कप्तान साहिबजादा फरहान (11 गेंदों में 10) और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। यह साझेदारी वॉशिंगटन सुंदर ने चौथे ओवर में फरहान को पवेलियन भेजकर तोड़ी।
नवाज और अयूब ने बढ़ाई भारत की टेंशन
जल्द ही पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 39 हो गया। अक्षर पटेल ने पांचवें ओवर में विकेटकीपर उसमान खान (6 गेंदों में 3) और सातवें ओवर में सदाकत का शिकार किया। सदाकत ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें तीन चौके हैं। इसके बाद, हसन नवाज और सईम अयूब ने चौथे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप की और काफी देर तक भारत की टेंशन बढ़ाई रखी। अयूब को शिवम दुबे ने 15वें ओवर में अपने जाल में फंसाकर भारत को राहत दिलाई। उन्होंने 22 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन जुटाए। अब्दुल समद ने 9 गेंदों में 9 रन बनाए। उनका सुंदर ने 18वें ओवर में शिकार किया। पाकिस्तान को अंतिम दो ओवर में 44 रन चाहिए थे। सुंदर ने 19वें ओवर में सिर्फ 11 रन दिए। पाकिस्तान को 20वें ओवर में 33 रन की दरकार थी मगर दुबे ने 13 रन खर्च किए। उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर नवाज को आउट किया। साद मसूद 5 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
वैभव सर्यवंशी से लेकर सैमसन स्सते में आउट
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन जुटाए। यह भारत का T20I में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वैभव सर्यवंशी 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें दो सिक्स हैं। उन्हें तीसरे ओवर में सईम अयूब ने पवेलियन भेजा। सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ 28 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। संजू सैमसन (4 गेंदों में 2) भी सस्ते में लौटे। उन्हें अहमद दानियाल ने चौथे ओवर में आउट किया।
अभिषेक और तिलक ने लगाई तूफानी फिफ्टी
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। अभिषेक को अराफात मिन्हास ने आठवें ओवर में स्टंप आउट कराया। अराफात ने 14वें ओवर में ईशान किशान (18 गेंदों में 20, तीन चौके) का शिकार किए। ईशान ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। भारत को पांचवां झटका अय्यर के रूप में लगा। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौकों के जरिए 21 रन बटोरे। उन्हें अबरार अहम ने 15वें ओवर में अपना शिकार बनाया। अय्यर जब लौटे, तब भारत का स्कोर 133 था। इसके बाद, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तूफानी बैटिंग की। दोनों ने छठे विकेट लिए 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। दानियाल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर दुबे को आउट किया। उन्होंने 15 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 27 रन की पारी खेली। उपकप्तान तिलक 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के ठोके। भारत ने आखिरी चार ओवर में 69 रन बटोरे।
भारत: 211/6 (20 ओवर)
पाकिस्तान: 192/6 (20 ओवर)
भारत की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम।
ND vs PAK Live Score: भारत ने जीता मुकाबला
भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया है। हसन नवाजा 96 रन बनाकर आखिरी गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 33 रनों की जरूरत थी।
ND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को 6 गेंदों में चाहिए 33 रन
पाकिस्तान को छह गेंदों में 33 रन चाहिए। बुमराह ने 19वें ओवर में 11 रन दिए, जिसमें एक सिक्स भी गया। नवाज 84 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को 18 गेंदों में चाहिए 52 रन
पाकिस्तान को 18 गेंदों में 52 रन चाहिए। भारत की नवाज के विकेट पर नजर है। वह 40 गेंदों में 79 रन बना चुके हैं। अब्दुल समद 7 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs PAK Live Score: नवाज और अयूब की साझेदारी टूटी
नवाज और अयूब की साझेदारी टूट गई है। दुबे ने 15वें ओवर में अयूब को सुंदर के हाथों कैच कराया। उन्होंने 22 गेंदों में 29 रन जुटाए। नवाज 32 गेंदों में 60 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान टीम 100 के पार
13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 117/3 है। नवाज और अयूब चौथे विकेट के लिए 75 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर चुके हैं। नवाज 29 गेंदों में 54 रन बनाकर टिके हैं। अयूब 16 गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बिश्नोई ने 13वें ओवर में 20 रन लुटाए।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान पहुंचा 75 के पार
10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 76 रन है। सईम अयूब और हसन नवाज क्रीज पर हैं। अयूब ने 9 गेंदों में 12 और नवाज ने 28 गेंदों मे 26 रन जोड़ लिए हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 35 रनों से अधिक की साझेदारी हो गई है।
IND vs PAK Live Score: सुंदर ने लपका गजब का कैच
पाकिस्तान का तीसरा विकेट माज सदाकत (18 गेंदों में 23, तीन चौके) के तौर पर गिरा है। उन्हें अक्षर ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर सुंदर को कैच कराया। सुंदर ने डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर जाकर गजब का कैच लपका। उन्होंने गेंद को हवा में उछाला और फिर बाउंड्री के बाहर गए। वह बाउंड्री के अंदर और कैच कंलीट किया। सईम अयूब 10 और हसन नवाज चार बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs PAK Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
भारत को पहली सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई है। उन्होंने चौथे ओवर में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान (11 गेंदों में 10) को अक्षर के हाथों लपकवाया। उन्होंने सदाकत के साथ 33 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। अक्षर ने अगले ओवर में उसमान खान (6 गेंदों में 3) का शिकार किया। सदाकत 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी हुई शुरू
पाकिस्तान की बल्लेबाजी हुई शुरू हो गई है। कप्तान साहिबजादा फरहान और माज सदाकत लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। जसप्रीत बुमराह ने भारत की बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 11 रन दिए, जिसमें दो नो बॉल हैं। सदाकत ने एक चौके समेत 8 रन बटोरे और फरहान के बल्ले से सिंगल निकला।
IND vs PAK Live Score: भारत ने दिया 212 का टारगेट
भारत ने पाकिस्तान को 212 रनों का बड़ा टारगेट दिया है। भारत ने आखिरी ओवर में 16 रन जुटाए और शिवम दुबे (27) का विकेट गंवाया। तिलक वर्मा 51 और अक्षर पटेल 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs PAK Live Score: दुबे और तिलक ने अयूब को कूटा
दुबे और तिलक ने 19वें अयूब को कूटा। अयूब ने 23 रन खर्च किए। दुबे ने पहली-दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी पर चौका लगाया। तिलक ने पांचवी गेंद पर बाउंड्री लगाई।
IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम पहुंची 150 के पार
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/5 है। शिवम दुबे 9 और तिलक वर्मा 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की नजर 180 प्लस रन जुटाने पर होगी।
IND vs PAK Live Score: श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन
भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल हैं। उन्हें अबरार अहमद ने 15वें ओवर में आउट किया।
IND vs PAK Live Score: ईशान बड़ी पारी नहीं खेल पाए
सेमीफाइनल में 80 रन बनाने वाले ईशान किशान फाइनल में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 18 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 20 रन बनाए। ईशान को मिन्हास ने 14वें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने कप्तान अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की।
IND vs PAK Live Score: भारत की रनों की रफ्तार थमी
भारत की रनों की रफ्तार थोड़ी थम गई है। भारत ने 11वें ओवर में 6 जबकि 12वें ओवर में चार रन बटोरे। अय्यर 17 और ईशान 18 रन बनाकर टिके हैं। भारत का स्कोर 124//3 है।
IND vs PAK Live Score: अभिषेक शर्मा ने गंवाया विकेट
भारत का तीसरा विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा है। उन्होंने 28 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और सात सिक्स हैं। उन्हें अराफात मिन्हास ने आठवें ओवर में स्टंप आउट कराया।
IND vs PAK Final Live Score: अभिषेक ने ठोकी तूफानी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 13वां अर्धशतक है। उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। भारत का 6 ओवर के बाद स्कोर 81/2 है।
IND vs PAK Live Score: संजू सैमसन भी सस्ते में लौटे
भारत को दूसरा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है। वह चार गेंदों में दो रन बना सके। उन्हें अहमद दानियाल ने चौथे ओवर में अराफात मिन्हास को लपकवाया। भारत ने 3.2 ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था।
IND vs PAK Live Score: वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लप
वैभव सूर्यवंशी फाइनल में फ्लॉप रहे। उन्होंने 9 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 15 रन बटोरे। वैभव को सईम अयूब ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर उसमान को कैच कराया। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी।
IND vs PAK Live Score: वैभव और अभिषेक उतरे
भारतीय पारी का आगाज हो गया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा बैटिंग करने उतरे हैं। पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की कमान सईम अयूब ने संभाली। अयूब ने पहले ओवर में चार रन दिए, जिसमें एक वाइड है। सूर्यवंशी के बल्ले से दो रन निकले जबकि अभिषेक ने सिंगल लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।