पाक कप्तान सलमान की इच्छा को सूर्यकुमार ने कर दी पूरी, अभिषेक शर्मा ने की शुरू की बैटिंग
अभिषेक ने कोलंबो में भारतीय टीम की प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने बड़े-बड़े छक्के लगाए और स्पिनर्स व पेसर्स दोनों के खिलाफ अच्छी बैटिंग दिखाई। कप्तान सुर्यकुमार यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंट दिया था कि अगर सब चाहते हैं तो अभिषेक कल खेलेंगे।

भारतीय टीम प्रबंधन की चिंता उस समय कम होती दिखी जब अभिषेक शर्मा ने नेट सत्र में दमदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी फिटनेस के संकेत दिए। नामीबिया के खिलाफ मैच से पेट में संक्रमण के कारण बाहर रहे अभिषेक ने नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया था, जिससे रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में उनकी उपलब्धता पर संशय पैदा हो गया था। बाएं हाथ के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने नेट सत्र में लगभग 30 मिनट तक बिना किसी परेशानी की बल्लेबाजी की। वह इस दौरान पूरी तरह फिट नजर आए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक शर्मा को मैच में खेलते देखने की इच्छा जताई थी, जिस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मजाकिया अंदाज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर सब चाहते हैं तो वह कल खेलेगा।
सलमान अली आगा ने कहा, "मैं सच में उम्मीद करता हूं, हम सब जानते हैं कि वो एक अच्छे खिलाड़ी हैं, और मैं सच में उम्मीद करता हूं कि वो कल खेलेंगे क्योंकि हम उनके बेस्ट टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं, और मैं उम्मीद करता हूं कि वो अच्छे से रिकवर कर रहे हैं और कल खेल पाएंगे।" सलमान के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मुस्कुराते हुए संकेत दिया था कि अभिषेक मैच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप चाहते हैं कि वह खेलें तो हम उन्हें कल खिलाएंगे।"
भारत का अभ्यास सत्र हल्की लेकिन लगातार बारिश से प्रभावित रहा और खिलाड़ियों को इंडोर अभ्यास करना पड़ा। अभिषेक ने शुरुआत में स्पिनरों कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का सामना किया और आक्रामक अंदाज में बड़े शॉट लगाए। इसे पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण के लिए एक संकेत माना जा रहा है जिसकी अगुवाई उस्मान तारिक कर रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी खुलकर शॉट खेले। उनके फुटवर्क में ज्यादा हलचल नहीं दिखी, लेकिन तेज हाथों और गेंद की लेंथ को भांपने की क्षमता ने इसकी भरपाई कर दी। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक पहले ही अभिषेक की शैली की सराहना कर चुके हैं । कोटक ने कहा था कि वह गेंद के हिसाब से शॉट खेलते है और शनिवार को अभ्यास में ऐसा ही देखने को मिला।
अभिषेक की संभावित वापसी की स्थिति में संजू सैमसन को अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है। अभिषेक अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथी ईशान किशन के साथ पारी का आगाज कर सकते है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर नहीं, बल्कि पूरी भारतीय टीम के खिलाफ रणनीति बनाएगी।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





