Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs nz will Young Explains Why virat Kohli and Rohit sharma are Talk of the New zealand Camp
यंग कीवी खेमा भी है विराट कोहली-रोहित शर्मा का फैन, विल यंग ने बताई अंदर की बात

यंग कीवी खेमा भी है विराट कोहली-रोहित शर्मा का फैन, विल यंग ने बताई अंदर की बात

संक्षेप:

न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर विल यंग ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को उनके साथ-साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी काफी पसंद करते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच 11 जनवरी को होगा।

Jan 09, 2026 10:00 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से खेला जाएगा। इस बार न्यूजीलैंड की टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों में मौजूद हैं, जोकि विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैन भी हैं। न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज विल यंग ने कहा है कि दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को फॉर्म में देखकर कोई हैरानी नहीं हुई है। उन्होंने ये भी बताया कि न्यूजीलैंड के कैंप में इन खिलाड़ियों के कई प्रशंसक मौजूद हैं। न्यूजीलैंड की टीम तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विल यंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी से हम हैरान नहीं हैं। वे अभी भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे काफी समय से वर्ल्ड क्रिकेट पर राज कर रहे हैं। वे ऐसे खिलाड़ी है, जिन्हें मैं भी देखता हूं। हमारे ग्रुप में कुछ और खिलाड़ी भी उन्हें फॉलो करते हैं।''

यंग ने यह भी जोड़ा कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हार का बदला लेने का विचार कैंप में बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि फोकस सिर्फ मौजूदा सीरीज जीतने पर है। न्यूज़ीलैंड की टीम काफी युवा और नई है, जबकि भारत की टीम में रोहित और विराट की वापसी से अनुभव की भरमार है। हाल की विजय हजारे ट्रॉफी में दोनों ने शतक जड़कर फॉर्म साबित की है।

उन्होंने बड़ौदा क्रिकेट संघ के मैदान में टीम के तीन घंटे के शुरूआती अभ्यास सत्र के बाद कहा, जब टी20 विश्व कप बिल्कुल सामने हो, तो इस सीरीज का महत्व थोड़ा कम होना लाजमी है लेकिन जब आप अपने देश के लिए खेलते हैं, तो दो चीजे जुनून और प्रेरणा हमेशा होनी चाहिए। यह टेस्ट और टी20 से अलग प्रारूप है और आजकल शायद हम इसे थोड़ा कम खेलते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह हालांकि याद रखना जरूरी है कि अब भी आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप है जो इसी प्रारूप में खेले जाते हैं और इनका इतने लंबे समय में बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है।’’

ये भी पढ़ें:WPL 2026 का हुआ रंगारंग आगाज, हनी सिंह के गाने पर झूमे फैंस

यंग के अहम योगदान से न्यूजीलैंड ने 2024-25 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में में 3-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उस सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे यंग ने कहा कि टेस्ट में वह उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।