IND vs NZ वनडे सीरीज में कौन बना POTM और कौन ले गया प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड? जानें

Jan 19, 2026 06:09 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में डेरिल मिशेल का पूरी तरह से दबदबा रहा। यह अकेला खिलाड़ी पूरी टीम पर भारी पड़ा। न्यूजीलैंड ने मिशेल के दम पर भारत में वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा।

IND vs NZ वनडे सीरीज में कौन बना POTM और कौन ले गया प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड? जानें

न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर इतिहास रचा। इंदौर में खेले गए आखिरी वनडे में डेरिल मिचेल के शतक के दम पर कीवी टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज की। पहला मैच हारने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम का सीरीज में यह कमाल का कमबैक रहा। इंदौर वनडे में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 337 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने शतक तो जड़ा, मगर वह टीम की नैया पार नहीं लगा सके। पूरी भारतीय टीम ने 46 ओवर में 296 के स्कोर पर घुटने टेक दिए और न्यूजीलैंड ने मैच को 41 रनों से अपने नाम किया। आईए जानते हैं इंदौर वनडे में प्लेयह ऑफ द मैच कौन बना और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड कौन ले गया।

डेरिल मिशेल बने प्लेयर ऑफ द मैच

इंदौर वनडे में 137 रनों की सर्वाधिक पारी खेलने वाले डेरिल मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मिशेल बैटिंग करने तब आए जब न्यूजीलैंड ने 1.1 ओवर में 5 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था। मिशेल ने अपनी पारी के दौरान 131 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए डबल सेंचुरी पार्टनरशिप भी की थी। फिलिप ने भी शतक जड़ते हुए 106 रन बनाए थे।

डेरिल मिशेल ही बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

डेरिल मिशेल भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज के दौरान छाए रहे। इंदौर से पहले उन्होंने राजकोट वनडे में भी शतक जड़ा था। वहीं सीरीज के पहले मुकाबले में जब न्यूजीलैंड को हार का सामना भी करना पड़ा था, वहां भी इस कीवी बल्लेबाज ने 84 रनों की पारी खेली थी। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड इस सीरीज में डेरिल मिशेल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 300 रन का आंकड़ा पार किया है। विराट कोहली भी लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।