हम तो बस सपना देख सकते थे…भारत के क्लीन स्वीप के बाद लैथम की जुबां पर दिल की बात, खोला तीन हफ्ते पुराना राज

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत का घर में क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम की जुबां पर दिल की बात आई।

हम तो बस सपना देख सकते थे…भारत के क्लीन स्वीप के बाद लैथम की जुबां पर दिल की बात, खोला तीन हफ्ते पुराना राज

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ऐताहिसिक क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। भारत को रविवार को मुंबई में आयोजित आखिरी टेस्ट में 25 रनों से हार मिली। स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट में 11 विकेट चटकाए। भारत का पहली बार घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है। श्रीलंका में करारी हार के बाद न्यूजीलैंड ने भारत में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। न्यूीजलैंड ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। भारत का क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम की जुबां पर दिल की बात आ गई। लैथम ने राज खोलते हुए कहा कि हम तीन हफ्ते पहले भारत में जीतने का सिर्फ सपना ही देख सकते थे।

'यह टीम एफर्ट, खिलाड़ियों पर गर्व है'

लैथम ने तीसरे टेस्ट के बाद कहा, ''बहुत खुश हूं। हमारे खिलाड़ियों ने पिछले तीन टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने परिस्थितियों के हिसाब से जिस तरह खुद को ढाला, वो प्रशंसनीय है। बेंगलुरु में सीमर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अलग-अलग खिलाड़ियों ने अलग-अलग समय पर अच्छा प्रदर्शन किया और यही टीम स्पोर्ट की खूबसूरती है। पिछले हफ्ते मिचेल सेंटर ने छाप छोड़ी, और अब एजाज ने कमाल किया। एजाज को मुंबई में गेंदबाजी करना बहुत पसंद है। यह पूरी तरह से टीम एफर्ट है और खिलाड़ियों पर गर्व है। हमने बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की।''

यह भी पढ़ें- भारत ने WTC पॉइंट्स टेबल में खोया नंबर-1 का ताज, मुंबई में टीम नहीं बचा पाई लाज

'भारत के खेलने के तरीके को समझा'

कीवी कप्तान ने आगे कहा, ''हम बल्ले से थोड़ा अधिक आक्रामक रहे। अधिक सक्रिय रहने की कोशिश की। गेंद के साथ हमने चीजों को सरल रखने का प्रयास किया। हमने भारतीय टीम के खेलने के तरीके को थोड़ा-बहुत समझा और अपना बेस्ट देने की कोशिश की। सीरीज जीतकर खुश हूं। बहुत कुछ नहीं बदला। हमने वहां (श्रीलंका में क्लीन स्वीप) उतना बुरा नहीं खेले। कुछ टॉस पक्ष में नहीं गिरे, जो इन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण है। हमें विश्वास था कि हमारे पास बोर्ड पर पर्याप्त रन हैं। हमने मुंबई में आज सुबह अच्छी गेंदबाजी की। जब आप मुश्किल विकेट पर स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो बोर्ड पर रन बनाना हमेशा अहम होता है। हम तीन हफ्ते पहले जब यहां आए थे तो मौजूदा स्थिति में होने का बस सपना ही देख सकते थे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।