IND vs NZ: विराट कोहली ने इंदौर में ठोका 85वां शतक, सचिन तेंदुलकर का धांसू रिकॉर्ड किया ध्वस्त
Virat Kohli Century: विराट कोहली ने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक जमाया। भारत के स्टार क्रिकेटर ने मुश्किल वक्त में टिककर बल्लेबाजी की।

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में कमाल की बल्लेबाज की। उन्होंने इंदौर के होलकर स्टेडियम में संचुरी ठोकी। उन्होंने उन्होंने 108 गेंदों में 124 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन सिक्स हैं। उन्होंने 338 का टारगेट टेज करते हुए मुश्किल वक्त में 54वां वनडे शतक जमाया। यह कोहली का 85वां इंटरनेशनल शतक है। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
दरअसल, कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। यह उनका कीवी टीम के सामने 10वां शतक था। सचिन, इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट और साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 9-9 शतक जमाए हैं। बता दें कि सचिन 100 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं। उनके बाद कोहली हैं, जो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।
37 वर्षीय कोहली ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। वह वनडे में 300 प्लस के स्कोर का पीछा करते हुए 10 सेंचुरी लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होने 37 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। लिस्ट में दूसरे नंबर पर जो रूट हैं, जिन्होंने अब तक 27 पारियों 6 सेंचुरी जमाई हैं। उनके बाद जेसन रॉय और रोहित शर्मा हैं। रॉय ने 22 पारियों में पांच जबकि रोहित ने 37 पारियों में पांच शतक लगाने का कारनामा अंजाम दिया।

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





