
IND vs NZ: 24 साल के छोरे ने कोहली का मिडल स्टंप उखाड़ा, कुछ ऐसा था रिएक्शन; फिर भी रचा इतिहास
Virat Kohli IND vs NZ 2nd ODI: विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्रिस्टियन क्लार्क का शिकार बने। क्लार्क ने राजकोट में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को बोल्ड किया।
गजब की फॉर्म में चल रहे विराट कोहली बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में बड़ी पारी खेलने से चूक गए। उन्होंने राजकोट के मैदान पर 29 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल हैं। कोहली को 24 साल के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने अपना शिकार बनाया। क्लार्क ने दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। 37 वर्षीय कोहली का मिडल स्टंप उखड़ गया। वह आउट होने के बाद हैरान नजर आए। उन्होंने भारत के लिए पिछले मैचों में 50 प्लस स्कोर बनाए लेकिन राजकोट में फैंस को कोहली के बल्ले से धमाल देखने को नहीं मिला। कोहली ने पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी।
रन लेना चाहते थे विराट कोहली
टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल (56) और रोहित शर्मा (24) ने पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। रोहित 13वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने चौका लगाकर रनों का खाता खोला। 17वें ओवर के बाद भारत को काफी देर तक बाउंड्री नहीं मिली। वहीं, 22वें ओवर में सिर्फ एक रन बनाया। कोहली ने 24वें ओवर की शुरुआती दो गेंद डॉट खेली , जिससे उनपर प्रेशर पड़ा। उन्होंने अगली गेंद स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर मिलने के बाद डीप थर्ड की दिशा में दौड़ने का मन बनाया। हालांकि, गेंद अंदर की ओर आई और बल्ले का किनारा लेकर विकेटों में घुस गई। यहां क्लिक कर वीडियो देखें…
कोहली ने फिर भी रचा इतिहास
कोहली भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन इतिहास रचने में कामयाब रहे। वह इंडिया वर्सेस न्यूडीलैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उनके खाते में 35 पारियों में 1773 हो गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 41 वनडे पारियों में 1750 रन बनाए थे। वहीं, कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने 50 पारियों 1971 रन बटोरे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन (पारियां)
1971 - रिकी पोंटिंग (50)
1773 - विराट कोहली (35)*
1750 - सचिन तेंदुलकर (41)
1568 - कुमार संगकारा (45)
1519 - सनथ जयसूर्या (45)

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





