तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों से हुए बाहर, BCCI ने किया कंफर्म
स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा सर्जरी के कारण आगामी टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को बयान जारी किया।

भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को राजकोट में बंगाल के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के बाद दर्द की शिकायत के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के पेट के निचले हिस्से (लोअर एबडोमन) में सर्जरी की गई है। जिसके कारण वह शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। वहीं अंतिम दो मैचों में तिलक की उपलब्धता उनकी रिकवरी और ट्रेनिंग प्रगति पर निर्भर करेगी।
तिलक को राजकोट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। वह विजय हजारे ट्रॉफी वनडे चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद टीम के साथ राजकोट में हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए हैदराबाद की टीम के साथ राजकोट में खेल रहे तिलक वर्मा ने अपने अंडकोष में तेज दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत ही गोकुल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन करने पर अंडकोष में मरोड़ (अचानक तेज दर्द) का पता चला और तत्काल सर्जरी करने की सलाह दी गई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने विशेषज्ञों से राय ली और वे भी इस बात से सहमत थे। तिलक की सर्जरी सफल रही और अब वह ठीक है। चिकित्सा पैनल के साथ चर्चा के बाद जैसे ही हमें उनके स्वास्थ्य में सुधार और खेल में उनकी वापसी के संभावित समय के बारे में जानकारी मिलेगी, हम आपको सूचित कर देंगे।’’
दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद तिलक ने विजय हजारे ट्रॉफी के दो मुकाबलों में हैदराबाद का नेतृत्व किया। 3 जनवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने 109 रनों की पारी भी खेली और इसके अलावा मंगलवार को बंगाल के खिलाफ उन्होंने 34 रन बनाए। तिलक वर्मा पिछले एक साल में भारतीय टी20 टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं। एशिया कप 2025 फाइनल में उनकी मैच विनिंग पारी ने उन्हें 'आइसमैन' का खिताब दिलाया। 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 1183 रन बनाए हैं, औसत 49.29 और स्ट्राइक रेट 144.09 का, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगी, इसके बाद रायपुर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम में मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज फरवरी में भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप की अंतिम तैयारी है। तिलक की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट को मध्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। इसका पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच मुंबई में होगा। भारत अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।
तिलक पिछले छह महीनों से भारत के टी20 दल का अहम हिस्सा रहे हैं और वह एशिया कप (सितंबर), ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी20 (अक्टूबर) और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ टी20 (दिसंबर) सीरीज़ का भी हिस्सा रहे थे। तिलक ने एशिया कप के फ़ाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अगर तिलक न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं रह पाते हैं तो मध्य क्रम में उनकी जगह खाली हो जाएगी। सीओई इस बात का आकलन भी करेगा कि क्या भारत को विश्व कप में तिलक की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की जरूरत है। टीमें आईसीसी की बिना किसी औपचारिक अनुमति की जरूरत के 31 जनवरी 2026 तक अपने रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती हैं।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





