Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs nz Shreyas Iyer Declared Fit by BCCI Ready for New Zealand ODI Series
श्रेयस अय्यर पूरी तरह हुए फिट, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए मिली हरी झंड़ी

श्रेयस अय्यर पूरी तरह हुए फिट, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए मिली हरी झंड़ी

संक्षेप:

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Jan 07, 2026 07:28 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उत्कृष्टता केंद्र से फिटनेस मंजूरी मिल गई है और अब वह आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रेयस अय्यर को फिट घोषित किया गया है। श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में बतौर कप्तान 82 रन की शानदार पारी खेली। अय्यर ने 53 गेंद की पारी में 10 चौके और तीन छक्के जड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज से पहले अपनी फिटनेस साबित की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रेयस अय्यर के 8 जनवरी को मुंबई और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले में खेलने की उम्मीद है, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर उनके फिटनेस की घोषणा हो सकती है। हालांकि बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) की मेडिकल टीम श्रेयस की रिकवरी और मैच फिटनेस से संतुष्ट है और उन्हें आगामी सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया है।

श्रेयस अय्यर की चोट से वापसी पर 82 रन की शानदार पारी से मुंबई ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश को सात रन से हराकर ग्रुप-सी से विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेली थी और वह दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी भारतीय दल का हिस्सा भी नहीं थे। अय्यर को सीओई से सशर्त विजय हजारे ट्रॉफी के अगले राउंड में खेलने की अनुमति मिली है और वह 6 जनवरी को मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आए। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के दौरान कैच लेते समय उन्हें ‘स्प्लीन’ (तिल्ली) में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:एयरपोर्ट से निकलते ही कोहली फैंस से घिरे, सिक्योरिटी के पसीने छूटे; देखिए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वडोदरा में वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज के बाकी दो मैच राजकोट और इंदौर में क्रमशः 14 और 18 जनवरी को खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान; फिटनेस मंजूरी के अधीन), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।