संजू सैमसन ने फाइनल में कर दिखाया कमाल, कोहली-अफरीदी के क्लब में मारी एंट्री

Mar 08, 2026 08:18 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

संजू सैमसन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाकर विराट कोहली और शाहिद अफरीदी के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं।

संजू सैमसन ने फाइनल में कर दिखाया कमाल, कोहली-अफरीदी के क्लब में मारी एंट्री

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन ने जारी टी20 विश्व कप में लगातार मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेली। संजू ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसकेसाथ ही वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली ये कारनामा चुके हैं।

कोहली-अफरीदी के क्लब में एंट्री

संजू सैमसन टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और सात छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी संजू के बल्ले से खूब रन निकले हैं। संजू सैमसन 33 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के साथ ही टी20 विश्व कप में सेमीफाइल और फाइनल में 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले तीसरे बैटर बने हैं। इससे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने 2009 में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं भारत के दिग्गज विराट कोहली ने 2014 में खेले गए टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल और फिर फाइनल में अर्धशतक बनाया था।

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने टी20 विश्व कप 2009 में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 34 गेंद में 51 रन बनाए थे। वहीं फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ अफरीदी ने 40 गेंद में 54 रन बनाए थे। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने 2014 में सेमीफाइनल में अफ्रीका के खिलाफ 44 गेंद में नाबाद 72 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। वहीं फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 58 गेंद में 77 रन की पारी खेली थी।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 46 गेंद में 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। संजू ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 8 छक्के लगाए। जेमी नीशम ने उन्हें आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।