Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs nz Rohit Sharma Turns Batting Coach Helps Siraj Sharpen Skills in Nets Rishabh Pant Hit by bowl
रोहित शर्मा ने सुधारी मोहम्मद सिराज की बैटिंग, नेट्स में ऋषभ पंत को लगी चोट

रोहित शर्मा ने सुधारी मोहम्मद सिराज की बैटिंग, नेट्स में ऋषभ पंत को लगी चोट

संक्षेप:

भारतीय टीम रविवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए जमकर तैयारी कर रही है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को बैटिंग से जुड़े टिप्स दिए। वहीं ऋषभ पंत को बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान शरीर पर एक गेंद लगी।

Jan 10, 2026 06:02 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करके वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा से बल्लेबाजी के टिप्स लिए, जबकि ऋषभ पंत को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगने के बाद थोड़ी देर के लिए उपचार लेने की जरूरत पड़ी। रोहित तब नेट के बाहर इंतजार कर रहे थे जब जल्दी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे सिराज गेंद को जोर से मारने की कोशिश में चूक गए। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने फिर तेज गेंदबाज को कुछ टिप्स दिए। सिराज ने भारत के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान केवल बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारतीय टीम के कई अन्य सदस्यों ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार को पंजाब के खिलाफ मुंबई की एक रन से करीबी हार में कप्तानी करने वाले भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास किया, जबकि पंत और रविंद्र जडेजा ने भी नेट पर पर्याप्त समय बिताया। सिराज, अय्यर और पंत अपने अपने राज्यों की टीम से विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेकर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में अपना अंतिम मैच आठ जनवरी को खेला था।

हालांकि पंत भारतीय थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय कमर के ठीक ऊपर चोट लगने से दर्द से कराह उठे और टीम के सहायक कर्मचारियों और मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित अन्य सदस्य तुरंत ही उनका हाल-चाल जानने के लिए उनके पास पहुंच गए। प्रारंभिक उपचार के बाद पंत बीसीए स्टेडियम के ग्राउंड बी मैदान से बाहर चले गए, जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल को चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ लंबी बातचीत करते हुए देखा गया।

ये भी पढ़ें:रोहित-कोहली के होने से टीम को क्या होता है फायदा, गिल ने कर दी जमकर तारीफ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को बड़ौदा क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |