क्या शुभमन गिल दूसरे टेस्ट में खेलेंगे? रोहित शर्मा ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, पंत को लेकर सावधान

Oct 20, 2024 06:09 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

  • Rohit Sharma on Shubman Gill Fitness: शुभमन गिल गर्दन में जकड़न के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेले थे। रोहित ने गिल की फिटनेस पर अपडेट दिया है। उन्होंने ऋषभ पंत की चोट के बारे में भी बात की।

क्या शुभमन गिल दूसरे टेस्ट में खेलेंगे? रोहित शर्मा ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, पंत को लेकर सावधान

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित ब्रिगेड 1-0 से पिछड़ गई है। भारत को रविवार को बेंगलुरु में 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से पुणे के मैदान पर खेला जाना है। कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट में हार के बाद स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया। गिल गर्दन में जकड़न के कारण बेंगलुरु टेस्ट में नहीं खेले थे। रोहित ने साथ ही विकेटकीपर ऋषभ पंत की चोट के बारे में बात की।

रोहित ने बेंगलुरु टेस्ट गंवाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''गिल इस समय ठीक महसूस कर रहे हैं।'' हालांकि, गिल दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं? कप्तान ने फिलहाल क्लियर नहीं किया। उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। गिल पहले टेस्ट के दौरान नेट्स में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आए। उन्होंने अभ्यास के समय 'रफ्तार के सौदागार' मयंक यादव की धारदार गेंदों का सामना किया। वहीं, रोहित ने बताया कि पंत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें- वो 3 घंटे भूल जाइए...रोहित शर्मा के फौलादी इरादे, भारतीय खिलाड़ियों के बारे में हजम नहीं करेंगे ये बात

पंत बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा की गेंद को पकड़ने के चक्कर में चोटिल हो गए थे। पंत के घुटने में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह तीसरे दिन मैदान से बाहर रहे थे। हालांकि, पंत ने मैच के चौथे दिन शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 105 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों के दम पर 99 रन की पारी खेली। उन्होंने सरफराज खान (150) के साथ चौथे विकेट के लिए 177 रन की दमदार साझेदारी की, जिससे भारत दूसरी पारी में 462 का स्कोर बनाने में सफल रहा था।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया का क्यों हुआ बंटाधार? रोहित शर्मा के गलत फैसले समेत ये हैं 5 कारण

कप्तान ने कहा, ''उसके (पंत) पैर का बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ था। हमें बस थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। जब वह बल्लेबाजी कर रहा था, तब भी वह आराम से नहीं दौड़ रहा था। हमें बस अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि उनके घुटने पर एक बड़ी सर्जरी हुई है।'' बता दें कि पंत का दिसंबर 2022 में भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था। वह करीब डेढ़ साल तक क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। पंत ने सितंबर में टेस्ट क्रिकेट में कमबैक किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।