रोहित शर्मा की टॉस में फिर फूटी किस्मत, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में की 'दुखभरे' रिकॉर्ड की बराबरी
- IND vs NZ Final Toss Update: रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी टॉस हार गए। उन्होंने एक अनचाहे और 'दुखभरे' रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टॉस के मामले में किस्मत लगातार खराब चल रही है। रोहित रविवार को इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में भी टॉस हार गए। न्यूजीलैंड ने दुबई के मैदान पर टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। रोहित ने लगातार 12वें वनडे मैच में टॉस गंवाया है। उनका नवंबर 2023 से टॉस हारने का सिलसिला जारी है। उन्होंने एक अनचाहे और 'दुखभरे' रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल, रोहित संयुक्त रूप से वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान बन गए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने भी लगातार 12 वनडे मैचों में टॉस गंवाया था। उन्होंने अक्टूबर 1999 से मई 1999 तक टॉस गंवाया। नीदरलैंड के पूर्व कप्तान पीटर बोरेन मार्च 2011 से लेकर अगस्त 2013 तक 11 टॉस हारे।
भारत ने फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है। भारत ने अजेय रहेत हुए फाइनल में एंट्री की है। रोहित ने टॉस हारने के बाद कहा, ''हम यहां (दुबई) काफी समय से हैं। यहां पहले बल्लेबाजी और पहले गेंदबाजी की है। अब हमें बाद में बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। हमने लक्ष्य का पीछा किया है और जीत भी हासिल की है। इससे आपको बहुत आत्मविश्वास मिलता है। ऐसे में टॉस की चिंता नहीं। अंत में जो मायने रखता है वो यह है कि आप कितना अच्छा खेले। हमने ड्रेसिंग रूम में यही बात कही है, टॉस की चिंता न करें और बस अच्छा खेलें। हमने यही किया है और हमें आज भी यही करना है।'' बता दें कि भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 15वीं बार टॉस गंवाया है।
वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। न्यूजीलैंड ने चोटिल तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जगह ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को टीम में शामिल किया है। टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिटेल सैंटनर ने कहा, ''हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यहां एक बहुत अच्छे विकेट लग रहा। हम यहां एक सप्ताह पहले भारत के खिलाफ खेल चुके हैं। बोर्ड पर रन लगाना चाहते हैं और देखेंगे कि क्या होता है। शानदार माहौल है। पाकिस्तान में हमें जो कुछ भी हासिल किया, उससे यहां थोड़ा अलग होगा। हमने देखा कि भारत ने कैसे खेला और वे चुनौती से पार पाने में कायमाब रहे। आशा है कि विकेट बाद में थोड़ा धीमा हो जाएगा। दुर्भाग्य से मैट हेनरी नहीं हैं। उनकी जगह नाथन स्मिथ खेल रहे हैं।''
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



