IND vs NZ Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा
IND vs NZ Pitch Report T20 World Cup Final: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईए जानते हैं पिच का मिजाज कैसा रहेगा-

IND vs NZ Pitch Report T20 World Cup Final: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज यानी रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर कुछ खास नहीं रहा है। 2023 वर्ल्ड कप से भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में सिर्फ दो ही मैच हारे हैं और यह दोनों ही हार टीम इंडिया को इसी मैदान पर मिली थी। एक मैच भारत को ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में हराया था, वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को दूसरी हार का स्वाद इसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने चखाया था। ऐसे में आज का मुकाबला भारत के लिए आसान नहीं रहने वाला है। आईए एक नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
IND vs NZ पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए एक अच्छा बैटिंग ट्रैक देने के लिए जानी जाती है और बड़े फाइनल में भी इसके ऐसे ही रहने की संभावना है, क्योंकि पिच में काली मिट्टी के मुकाबले लाल मिट्टी ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने का मौका मिलेगा। लाल मिट्टी की सतह पर फ्री-फ्लोइंग स्ट्रोक प्ले और सही बाउंस मिलेगा, जो एक हाई स्कोरिंग मुकाबले के लिए अच्छा होता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 टीमें पहले बैटिंग करके जीती है, वहीं 2 टीमों को टारगेट चेज करने में सफलता मिली है। साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मुकाबले कि रिजल्ट यहां सुपर ओवर में निकला था।
खास बात यह है कि इनमें से चार मैच शाम 7 बजे शुरू हुए और यह मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर साउथ अफ्रीका ने 9 फरवरी को कनाडा के खिलाफ 213 रन बनाए थे। यह मिक्स मिट्टी की सतह है, जिस पर खूब रन बनते हैं और इससे सीमर्स को भी थोड़ी मदद मिलेगी। यह सतह भी फ्रेश है क्योंकि ठीक चार हफ्ते पहले इसी पर मैच खेला गया था। इसका मतलब है कि फाइनल में हमें एक और हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम T20I आंकड़े
मैच- 14
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (64.29%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 5 (35.71%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (57.14%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 6 (42.86%)
हाईएस्ट स्कोर- 234/4
लोएस्ट स्कोर- 66
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 178/3
एवरेज रन पर विकेट- 29.13
एवरेज रन पर ओवर- 9.13
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 189
IND vs NZ हेड टू हेड
टी20 क्रिकेट में भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड की करें तो, दोनों टीमों के बीच अभी तक 30 T20I खेले गए हैं, जिसमें से 18 मैच जीतकर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं न्यूजीलैंड के हाथ इस दौरान 11 जीत लगी है। मगर टी20 वर्ल्ड कप में नजारा बिल्कुल उलट नजर आता है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का आमना सामना 3 बार हुआ है और तीनों ही बार कीवी टीम ने जीत दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


