न्यूजीलैंड को 107 रन बनाने में छूटने वाले हैं पसीने, विलियम ओरूरके ने कहा- हमारे खिलाफ एक वर्ल्ड क्लास टीम है

Oct 19, 2024 08:39 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share

  • भारत ने न्यूजीलैंड को पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए 107 रनों का लक्ष्य दिया है। हालांकि तेज गेंदबाज विलियम ओरूरके का मानना है कि उनकी टीम के लिए ये टारगेट हासिल करना आसान नहीं होगा।

न्यूजीलैंड को 107 रन बनाने में छूटने वाले हैं पसीने, विलियम ओरूरके ने कहा- हमारे खिलाफ एक वर्ल्ड क्लास टीम है

न्यूजीलैंड की टीम भारत में असाधारण टेस्ट जीत दर्ज करने से मात्र 107 रन दूर है लेकिन उसके तेज गेंदबाज विलियम ओरूरके ने कहा कि भले ही लक्ष्य इतना कम हो लेकिन इसे हासिल करना उनके लिए आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को दूसरी पारी में 462 रन पर आउट कर दिया जिसमें ओरूरके और साथी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने मिलकर छह विकेट लिए।

ओरूरके ने दिन के खेल के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यहां से जीतना आसान है। हमारे खिलाफ एक विश्व स्तरीय टीम है। लेकिन हमें कल मैदान पर जाने के लिए आत्मविश्वास से भरे रहना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद कर रहा हूं कि कल बारिश नहीं होगी और हमें यह असाधारण जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा।’’ ओरूरके ने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की गति और उछाल के कारण भारत में उनका पहला मैच अभी तक शानदार रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां यह मेरा पहला मैच था। हमने यहां आने से पहले जो उम्मीद की थी, इससे पिच पर थोड़ा अधिक उछाल और गति थी। यह निश्चित तौर पर मेरे जैसे गेंदबाज के मुफीद है।''

पहली पारी में विराट कोहली को आउट करने वाले ओरूरके ने उनके विकेट का विशेष उल्लेख किया। ओरूरके ने कहा, ‘‘क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक को आउट करना निश्चित रूप से बहुत खास है। निश्चित रूप से आप इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ते हुए देख रहे हो। इसलिए यहां आकर उनका विकेट लेना शानदार रहा।’’ इस 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि सरफराज खान (150) और ऋषभ पंत (99) ने चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पर काफी दबाव डाला।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।