अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल से मांगी माफी, गेंदबाज ने गुस्से में खो दिया था आपा; जानिए पूरा मामला
अर्शदीप सिंह ने फाइनल खत्म होने के बाद अपनी गलती स्वीकार की और डेरिल मिचेल को गेंद मारने के लिए माफी मांगी। अर्शदीप ने फाइनल में 4 ओवर में 32 रन खर्च किए।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रविवार को उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। जहां अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट चटकाए, वहीं अर्शदीप को कोई सफलता नहीं मिली। मैच के दौरान अर्शदीप सिंह अपना आपा भी खोते नजर आए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को गेंद भी मारी, जिसके बाद अंपायरों ने उनसे बातचीत की और खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने डेरिल मिचेल से उनके इस व्यवहार के लिए माफी मागी। हालांकि मैच के बाद अर्शदीप सिंह को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने खुद डेरिल मिचेल से मिलकर अपनी गलती का पछतावा किया।
अर्शदीप सिंह ने मैच के बाद मिचेल से कहा, ''मुझे पता है कि मैं चाहे जितनी भी माफी मांग लूं, लेकिन सच में, आई एम रियली सॉरी।" जिसके बाद दोनों खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं और मुस्कुराने हुए दिखे। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद जब कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अर्शदीप सिंह से पूछा कि “आप तो बात करने वाले थे, अचानक भाग क्यों गए तो अर्शदीप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया:“मैं बस मिचेल से माफी मांगने गया था। मेरा थ्रो रिवर्स-स्विंग कर गया और उनको लग गया था, इसलिए उनसे सॉरी कहना चाहता था। वो बिल्कुल भी जानबूझकर नहीं किया था।”
न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप सिंह ने गेंद पकड़ने कके बाद थ्रो किया, जोकि स्टंप पर लगने की जगह सामने खड़े डेरिल मिचेल के पैर में जाकर लगी। गेंद लगने पर मिचेल बौखला गए और उनकी तरफ गुस्से में आते दिखे। हालांकि अर्शदीप सिंह बिना कुछ कहे बॉलिंग के लिए चले गए। इस बीच डेरिल मिचेल ने अंपायर से इसकी शिकायत की और फिर अंपायर ने अर्शदीप से बातचीत की।
जसप्रीत बुमराह की लीडरशिप में बॉलिंग अटैक और हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के सपोर्ट ने पूरे चेज के दौरान न्यूज़ीलैंड के बैट्समैन पर प्रेशर बनाए रखा, जिससे इंडिया ने लगातार T20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



