दूसरे ODI में श्रेयस अय्यर तोड़ देंगे शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड; इम मामले में बन जाएंगे नं-1

Jan 13, 2026 03:25 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे एकदिवसीय (ODI) मैच में अय्यर को 3000 रन पूरे करने के लिए केवल 34 रनों की आवश्यकता है। यदि वह इस आंकड़े को पार कर लेते हैं, तो वह पारियों के मामले में भारत के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे

दूसरे ODI में श्रेयस अय्यर तोड़ देंगे शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड; इम मामले में बन जाएंगे नं-1

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय एक बड़े इतिहास की दहलीज पर खड़े हैं। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे एकदिवसीय (ODI) मैच में अय्यर को 3000 रन पूरे करने के लिए केवल 34 रनों की आवश्यकता है। यदि वह इस आंकड़े को पार कर लेते हैं, तो वह पारियों के मामले में भारत के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और शिखर धवन के 72 पारियों वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर में अब तक 74 मैच खेले हैं, जिसकी 68 पारियों में 47.84 की औसत से कुल 2966 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर ने 23 अर्धशतक और 5 शतक जड़े हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि दूसरे मैच में वे शिखर धवन के इसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आंकड़ों के अनुसार, कीवी टीम के विरुद्ध अपनी पिछली 10 पारियों में उन्होंने हर बार 30 से अधिक का स्कोर बनाया है। वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत 66.00 का है, जो इस टीम के खिलाफ उनकी निरंतरता और दबदबे को साफ तौर पर दर्शाता है।

उनकी पिछली कुछ प्रमुख पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। इनमें 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में मुंबई में खेली गई 105 रनों की महत्वपूर्ण पारी और 2020 में हैमिल्टन में बनाया गया 103 रन का शतक शामिल है। हाल के मैचों में भी उन्होंने शानदार लय बरकरार रखी है, जिसमें दुबई में 79 और 48 रनों की पारियां और वडोदरा में खेली गई 49 रनों की पारी मुख्य है।

पहले वनडे मैच के बाद श्रेयस अय्यर अब अपने इस ऐतिहासिक लक्ष्य से मात्र 34 रन दूर रह गए हैं। अब प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों की नजरें बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे पर टिकी हैं, जहां अय्यर के पास शिखर धवन के पुराने कीर्तिमान को ध्वस्त कर भारतीय क्रिकेट में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने का सुनहरा मौका होगा।

ODI में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की सूची (पारियों के आधार पर)

1. शिखर धवन: 72 पारियां

2. विराट कोहली: 75 पारियां

3. केएल राहुल: 78 पारियां

4. नवजोत सिंह सिद्धू: 79 पारियां

5. सौरव गांगुली: 82 पारियां

6. गौतम गंभीर: 87 पारियां

7. राहुल द्रविड़: 89 पारियां

8. एमएस धोनी: 90 पारियां

9. सचिन तेंदुलकर: 93 पारियां

10. दिलीप वेंगसरकर: 98 पारियां

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;