IND Vs NZ ODI: हाथ मिलाना तो दूर, विराट कोहली ने गंभीर की तरफ देखा भी नहीं, जमकर VIRAL हो रहा वीडियो
वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कोहली ने गंभीर की ओर देखा तक नहीं और हाथ मिलाना तो दूर, वे उनसे नजरें चुराकर आगे निकल गए। इस घटना ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी है और मैदान पर दोनों दिग्गजों के बीच के समीकरणों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से पहले एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। इस वायरल वीडियो में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर एक-दूसरे के बेहद करीब से गुजरते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके बीच किसी भी प्रकार का संवाद नहीं हुआ। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कोहली ने गंभीर की ओर देखा तक नहीं और हाथ मिलाना तो दूर, वे उनसे नजरें चुराकर आगे निकल गए। इस घटना ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी है और मैदान पर दोनों दिग्गजों के बीच के समीकरणों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इस वीडियो को लेकर कई तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं, जिससे 'कुछ तो गड़बड़ है' जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस का मानना है कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल शायद उतना सहज नहीं है जितना दिखाया जा रहा है। कई यूजर्स ने इस बात को भी रेखांकित किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने तो गौतम गंभीर को गले लगाया था, लेकिन विराट कोहली उनसे दूर ही रहे। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो प्रशंसकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है कि क्या इन दोनों दिग्गजों के बीच का पुराना तनाव अभी भी बरकरार है।
हालांकि, इन सनसनीखेज दावों के बीच बीते दिनों टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने स्थिति को स्पष्ट किया था। कोटक ने कहा था कि कोहली, रोहित और गंभीर अगले साल होने वाले विश्व कप की रणनीतियों को लेकर लगातार एक-दूसरे के साथ अनुभव साझा करते हैं और वे उन्हें अक्सर आपस में बातचीत करते हुए देखते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही नकारात्मक बातों को खारिज करते हुए कहा था कि टीम के भीतर का माहौल बहुत सकारात्मक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब यूजर्स अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गंभीर और कोहली के बीच सबकुछ ठीक ना होने की अटकलें लगा रहे हैं और कुछ लोग इस वाकए पर दुख भी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं कई लोग गंभीर कोच पर टीम को बर्बाद करने का भी दोषारोपण कर रहे हैं।






