एमएस धोनी फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे, एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा
मुंबई में भारत की शानदार जीत के बाद धोनी अब अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा के बीच उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को तो वहीं न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में करीबी मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से हराया। इस दौरान स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी, रोहित शर्मा और कई खिलाड़ी टीम का सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहे। खिताबी मुकाबले में भी भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए भारत के महान क्रिकेट एमएस धोनी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। धोनी मुकाबले की सुबह अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी रविवार सुबह अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। भारत के पूर्व कप्तान और विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में भारत के सेमीफाइनल मैच को देखने के बाद आज शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी कार में बैठे हुए हैं और चारों ओर फैंस और सिक्योरिटी स्टाफ उन्हें घेरकर खड़े हैं।
इससे पहले धोनी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी धोनी और कई बॉलीवुड हस्तियों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और अनिल कपूर के साथ भारत और इंग्लैंड के बीच हुए रोमांचक सेमीफाइनल को देखा था। धोनी ने 2007 में भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। इसके बाद रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में विश्व कप जीता था और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल के कमरों का किराया 300 से 400 प्रतिशत तक बढ़ गया है। एक उद्योग प्रतिनिधि ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रतिनिधि ने बताया कि रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच के कारण होटल रूम की मांग में भारी वृद्धि हुई है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



