
IND vs NZ Live Streaming: इस तरह देखें इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा वनडे लाइव? जानिए फ्री वाला तरीका
IND vs NZ Live Streaming 2nd ODI: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार 14 जनवरी को खेला जाना है। इससे पहले जान लीजिए कि IND vs NZ मैच को आप लाइव कहां देख सकते हैं।
IND vs NZ Live Streaming 2nd ODI: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार 11 जनवरी को हो चुका है। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। वडोदरा में खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने फैंस का मनोरंजन किया था। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि राजकोट में भी रो-को शो देखने को मिले। सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सीरीज बराबर करना चाहेगी। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। ऐसे में आप जान लीजिए कि India vs New Zealand वनडे सीरीज के दूसरे मैच को आप लाइव फ्री में कैसे देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार, 14 जनवरी को खेला जाना है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs NZ ODI सीरीज का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान (शुभमन गिल और माइकल ब्रेसवेल) आधा घंटा पहले यानी एक बजे मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ODI सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप JioHotstar एप पर देख सकते हैं, जबकि हॉटस्टार की वेबसाइट पर आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। दोनों के लिए ही आपको सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा।
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ODI सीरीज का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
IND vs NZ ODI सीरीज का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री सुन पाएंगे।
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा ODI मैच फ्री में लाइव कैसे देखें?
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आपको टीवी पर फ्री में देखने को मिल जाएगा, लेकिन इसके लिए आपके पास DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए। वहां पर आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे मैच को लाइव देख पाएंगे। हालांकि, फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कहीं नहीं होगी। इसके अलावा आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर भी इस सीरीज की लाइव कवरेज देख सकते हैं।
टीम:
भारत टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल(कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल
न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे(विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल(कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक, जेडन लेनोक्स, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





