India vs New Zealand 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 41 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है। न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से वापसी की कोशिश की लेकिन पूरा ओवर नहीं खेल सके। भारत ने 46 ओवर में सभी विकेट खोकर 296 रन बनाए। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 124 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए फोक्स और क्लार्क ने 3-3 विकेट लिए।
338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 18 गेंद में 23 रन बनाकर जैमिसन का शिकार बने। श्रेयस अय्यर 10 गेंद में तीन रन ही बना सके। स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 6 गेंद में एक रन ही बना सके। नीतीश रेड्डी 57 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा 16 गेंद में 12 रन बनाकर जेडन का शिकार बने। विराट कोहली शतक लगाकर खेल रहे हैं। हर्षित राणा ने ताबड़तोड़ 43 गेंद में 52 रन का योगदान दिया। सिराज खाता नहीं खोल सके। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 108 गेंद में 124 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुलदीप यादव के रन आउट के साथ ही भारतीय पारी समाप्त हुई।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 137 रन बनाए हैं। भारत की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी रही। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में हेनरी निकोलस का विकेट गंवाया। वह खाता नहीं खोल सके। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इसके बाद हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कॉनवे 5 रन ही बना सके।
विल यंग ने 41 गेंद में 30 रन की पारी खेली। राणा ने उन्हें आउट किया। ग्लेन फिलिप्स और मिचेल की साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। फिलिप्स 88 गेंद में 106 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिचेल ने 131 गेंद में 137 रन की पारी खेली। सिराज ने उन्हें पवेलियन भेजा। हे दो और फोक्स 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक एक विकेट मिला।
IND Score- 296/10 (46 ओवर)
NZ score- 337/8 (50 ओवर)
18 Jan 2026, 03:42:02 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: भारत को चौथे विकेट की तलाश
IND vs NZ 3rd odi Live Score: डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। भारत को चौथे विकेट की तलाश है। भारत को पिछले 14 ओवर में एक भी सफलता नहीं मिली है।
18 Jan 2026, 03:17:36 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: डेरिल मिचेल ने लगाया अर्धशतक
IND vs NZ 3rd odi Live Score: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल एक बार फिर शानदार पारी खेल रहे हैं। इंदौर में खेले जा रहे मुकाबले में मिचेल ने 56 गेंद में 50 रन पूरे किए। वह कुलदीप के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी तक पहुंचे।
18 Jan 2026, 03:16:14 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: न्यूजीलैंड ने 21 ओवर में बनाए 101 रन
IND vs NZ 3rd odi Live Score: न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 3 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल और और ग्लेन फिलिप क्रीज पर मौजूद हैं।
18 Jan 2026, 02:34:11 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: विल यंग लौटे पवेलियन
हर्षित राणा ने भारत को सीरीज डिसाइडर मैच में तीसरी सफलता दिलाई। विल यंग को उन्होंने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। 5 चौके और एक छक्का उन्होंने अपनी 30 रनों की पारी में जड़ा। 41 गेंदों का उन्होंने सामना किया।
18 Jan 2026, 02:29:42 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: मिचेल-यंग ने न्यूजीलैंड को संभाला
डेरिल मिचेल और विल यंग ने न्यूजीलैंड की टीम को संभाला है। पहले दो विकेट महज 5 रन पर गिर गए थे, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। 12 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 58 है।
18 Jan 2026, 02:03:02 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: न्यूजीलैंड ने की संभलने की कोशिश
न्यूजीलैंड की टीम ने पहली 7 गेंदों में 2 विकेट खोने के बाद संभलने की कोशिश की है। 6 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन है। अभी तक अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने ही गेंदबाजी की है।
18 Jan 2026, 01:41:46 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: कॉनवे बने हर्षित का शिकार
डेवन कॉनवे को हर्षित राणा ने पवेलियन भेज दिया। हर्षित राणा ने रोहित शर्मा के हाथों डेवन कॉनवे को आउट किया। इस तरह दोनों ओपनर 7 गेंदों के भीतर पवेलियन लौट गए।
18 Jan 2026, 01:40:41 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: हेनरी निकोलस को अर्शदीप ने बोल्ड किया
हेनरी निकोलस को पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वे पहली गेंद का सामना कर रहे थे और पवेलियन लौट गए। भारत का खाता पहले ही ओवर में खुल गया।
18 Jan 2026, 01:32:00 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
इंदौर वनडे मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेवन कॉनवे और हेनरी निकोलस क्रीज पर हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।
18 Jan 2026, 01:07:04 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: इंडिया और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फॉक्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज
18 Jan 2026, 01:05:43 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। एक बदलाव भी टीम में हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन में आए हैं।
18 Jan 2026, 12:49:42 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: भारतीय टीम के लिए चुनौती
न्यूजीलैंड, स्पिनरों के खिलाफ मिडिल ओवर (11-40) फेज में फुल-मेंबर टीमों में सबसे अच्छी बैटिंग साइड रही है, जिसमें उन्होंने सबसे कम विकेट गंवाए, उनका बैटिंग एवरेज सबसे अच्छा है, उनका रन रेट (इंग्लैंड के बाद) दूसरा सबसे अच्छा है, और इस वर्ल्ड कप साइकिल में उन्होंने सबसे कम डॉट परसेंटेज खेला है।
18 Jan 2026, 12:48:41 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच में टॉस कुछ ही देर में होगा। एक बजे भारतीय कप्तान शुभमन गिल और न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल मैदान पर होंगे।
18 Jan 2026, 12:15:12 PM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: सीरीज डिसाइडर में एक बजे टॉस
इंदौर में होने वाले इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच में टॉस दोपहर को एक बजे होगा। ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है, क्योंकि दोनों टीमें एक-एक मैच इस सीरीज का जीत चुकी हैं।
18 Jan 2026, 11:46:44 AM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दमदार रिकॉर्ड
न्यूज़ीलैंड ने पिछली सात कोशिशों में भी भारत में कोई ODI बाइलेटरल सीरीज नहीं जीती है। उन्होंने भारत में भारत के खिलाफ 41 ODI मैच खेले हैं सिर्फ 9 जीते हैं। ऐसे में कीवी टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड दमदार है, जो ऐसा ही रना चाहिए।
18 Jan 2026, 11:13:13 AM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: इंदौर में है भारत का अजेय रिकॉर्ड
भारतीय टीम का इंदौर के इस मैदान पर रिकॉर्ड दमदार है। भारतीय टीम यहां एक भी वनडे मैच नहीं हारी है। ये मैच सीरीज डिसाइडर है, जो बहुत रोमांचक होना है। 9 मैच यहां भारत खेला है और एक भी नहीं हारी है।
18 Jan 2026, 10:04:33 AM IST
IND vs NZ 3rd odi Live Score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा वनडे
IND vs NZ 3rd odi Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था, जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की थी।