Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs NZ KL Rahul Number 5 Record will surprise you why does this happen so often With Senior Cricketer
IND vs NZ: पांच नंबरी केएल राहुल से 'पंगा' नहीं, रिकॉर्ड करेगा हैरान; क्यों बार-बार होता है ऐसा?

IND vs NZ: पांच नंबरी केएल राहुल से 'पंगा' नहीं, रिकॉर्ड करेगा हैरान; क्यों बार-बार होता है ऐसा?

संक्षेप:

KL Rahul IND vs NZ 2nd ODI: भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जमाया। उनका पांच नंबर पर उतरने के बाद शानदार रिकॉर्ड है। 

Jan 14, 2026 07:48 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में कमाल कर दिया। रोहित शर्मा (23), विराट कोहली (23) और श्रेयस अय्यर (8) जैसे बल्लेबाज उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके तो राहुल ने शतक ठोका। उन्होंने संकट के समय पांच नंबर पर उतरने के बाद 92 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली। उन्होंने राजकोट के मैदान पर 11 चौके ठोके और एक छक्का लगाया। यह उनके वनडे करियर का आठवां शतक है। राहुल 50 ओवर फॉर्मेट में भारत के लिए ओपनिंग से लेकर नंबर तीन, चार, पांच, छह और नंबर सात पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। हालांकि, राहुल जब पांच नंबर पर उतरें तो विरोधी टीम को 'पंगा' नहीं लेना चाहिए। उनका इस पोजिशन पर रिकॉर्ड हैरान करने वाला है।

राहुल के साथ क्यों बार-बार होता है ऐसा?

राहुल ने साल 2016 में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 93 मैचों में 51.67 की औसत से 3359 रन बनाए हैं। वहीं, राहुल ने वनडे में पांचवें नंबर पर उतरने के बाद 33 पारियों में 1477 रन जोड़े हैं, जिसमें औसत 64.21 का रहा। उनका स्ट्राइक रेट 99.4 का है। 33 वर्षीय राहुल ने इस दौरान तीन शतक लगाए हैं जबकि 10 अर्धशतक जमाए। उन्होंने कुल 20 वनडे अर्धशतक ठोके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पांच नंबरी राहुल जब बेहद घातक साबित होते हैं तो टीम मैनेजमेंट बार-बार क्यों उनकी पोजिशन में बदलाव करता है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में छह नंबर खेलने आए थे और नाबाद 29 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। वह फिलहाल भारतीय वनडे टीम में विकेटकीपर की भूमिका भी निभा रहे हैं।

डेथ ओवरों में केएल राहुल का दबदबा

राहुल डेथ ओवरों में अपना दबदबा साबित कर रहे हैं। भारत राजकोट में 118 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में था लेकिन राहुल स्थिरता लेकर आए। उन्होंने शुरुआत में जल्दबाजी नहीं की। उन्होंने तेजी लाने के लिए सही पलों का इंतजार किया, पारी को आगे बढ़ाया और आखिरी ओवरों में कीवी गेंदबाजों को कूटा। उनका हालिया प्रदर्शन फिनिशिंग रोल को दिखाता है। राहुल के पिछले चार वनडे स्कोर 60, 66 नाबाद, 29 नाबाद और 112 नाबाद हैं। राहुल ने 2025 से फुल मेंबर टीमों में ओवर 41 से 50 के बीच सबसे ज्यादा 283 वनडे रन बनाए हैं। वह एक ऐसी लिस्ट में सबसे ऊपर हैं जिसमें ग्लेन फिलिप्स (244 रन), जनिथ लियानागे (201), जस्टिन ग्रीव्स (194) और कॉर्बिन बॉश (162) शामिल हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;