
धोनी के साथ भी ऐसा हुआ...प्लेयर ऑफ द मैच जीतने पर क्या विराट कोहली ने MSD का क्यों किया जिक्र?
विराट कोहली ने कहा है कि जब बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटता है और वह स्टेडियम में बैटिंग के लिए उतरते हैं तो वह दर्शकों द्वारा स्वागत किए जाने से खुश होते हैं लेकिन उन्हें आउट हुए बल्लेबाज के लिए दुख भी होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा धोनी के साथ भी होता था।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि वह शतक लगाने से सिर्फ सात रन से चूक गए। हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच बने विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि वह उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचते हैं और वह रनों का पीछा करते समय सिर्फ टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में ध्यान देते हैं। वहीं विराट कोहली ने स्टेडियम में बैटिंग के लिए जाते समय फैंस के जोरदार स्वागत करने पर कहा कि उन्हें ये अच्छा लगता है लेकिन उस बल्लेबाज के लिए बुरा लगता है, जो आउट होकर जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा धोनी के साथ भी होता था।
विराट कोहली ने मैच जीतने बाद हर्षा भोगले के सवाल (रोहित के आउट होने पर क्या वह थोड़ा देर से मैदान पर पहुंचे) पर कहा, ''यह सब अलग-अलग मैचों में अलग-अलग समय पर होता है। मुझे ये अच्छा नहीं लगता, यह एमएस (महेंद्र सिंह धोनी) के साथ भी हुआ था। बाहर जाने वाले खिलाड़ी के लिए यह अच्छा एहसास नहीं होता। अब तक सब ठीक रहा है। मुझे इस स्थिति में रखे जाने के लिए आभारी महसूस होता है। आप इस खेल को खेलकर इतने सारे लोगों को खुशी दे सकते हैं, लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना मुझे भी मुस्कुरा देता है।"
उन्होंने आगे कहा, ''यदि मैं अपने पूरे सफर पर नजर डालता हूं, तो यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे हमेशा अपनी क्षमताओं का पता था, मैं आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मेरे दिल में बहुत कृतज्ञता है, मुझे गर्व महसूस होता है। अगर मैं बिल्कुल ईमानदारी से कहूं तो मैं माइलस्टोन के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अगर हम पहले बल्लेबाजी करते तो मैं और आक्रामक खेलता। अनुभव मायने रखता है। एकमात्र चीज जो मेरे दिमाग में थी, वह यह कि चेज में टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाऊं।''
भारत ने विराट कोहली (93 रन) और कप्तान शुभमन गिल (56 रन) के अर्धशतक तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी से रविवार को न्यूजीलैंड को शुरुआती एक दिवसीय मुकाबले में एक ओवर रहते चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की।
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (84), हेनरी निकोल्स (62) और डेवोन कॉनवे (56) के अर्धशतकों की मदद से आठ विकेट पर 300 रन बनाए। भारत के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो दो विकेट लिए, जबकि स्पिनरों में कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।
भारत ने कोहली (91 गेंद, आठ चौके, एक छक्का) की गिल (71 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय और श्रेयस य्यर (49 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी से 49 ओवर में छह विकेट पर 306 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





