फाइनल मुकाबले के लिए इंदौर पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, जीतने वाली टीम को मिलेगी ट्रॉफी
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें तीसरे वनडे के लिए इंदौर पहुंच गईं हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है और अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में वापसी की और मैच अपने नाम किया। तीसरा और निर्णायक वनडे रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें पहुंच गईं हैं। आखिरी मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। भारत के बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और अंतिम मैच में बल्लेबाज इसमें सुधार करना चाहेंगे।
पहला वनडे वडोदरा में भारत ने 4 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में राजकोट में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। डैरिल मिशेल की शतकीय पारी और विल यंग के साथ उनकी 162 रनों की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को लक्ष्य का पीछा करने में मदद की, जिससे सीरीज निर्णायक मैच तक पहुंच गई। इंदौर का होलकर स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है। छोटी बाउंड्री के कारण खूब रन बनते हैं। भारत और न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को नेट प्रैक्टिस करेंगी, जहां खिलाड़ी पिच और परिस्थितियों का आकलन करेंगे।
न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेरिल मिचेल की नाबाद 131 रन की पारी की बदौलत 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट की जीत के साथ वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। भारतीय स्पिन गेंदबाज एक बार फिर घरेलू मैदान पर प्रभाव नहीं छोड़ सके। कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा काफी महंगे साबित हुए। वहीं पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनॉक्स ने भारतीय बल्लेबाजों पर शानदार नियंत्रण रखा और 10 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया। इसके विपरीत, कुलदीप यादव (10 ओवर, 82 रन, एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (आठ ओवर में 44 रन) ने 18 ओवर में 126 रन लुटा दिये।
न्यूजीलैंड की 50 ओवर के इस मुकाबले में जीत ने एक बार फिर उस समस्या को उजागर कर दिया, जिससे भारत पिछले करीब दो साल से टेस्ट क्रिकेट में जूझ रहा हैं। पिछले कुछ साल से घरेलू परिस्थितियों में भारतीय स्पिन आक्रमण मेहमान टीम के स्पिनरों के सामने कमजोर पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी




