Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs nz india captain shubman Gill Explains Why Rohit sharma and virat Kohli Are Every Captain Dream
रोहित-कोहली के होने से टीम को क्या होता है फायदा, कप्तान शुभमन गिल ने कर दी जमकर तारीफ

रोहित-कोहली के होने से टीम को क्या होता है फायदा, कप्तान शुभमन गिल ने कर दी जमकर तारीफ

संक्षेप:

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के टीम में होने से किसी भी कप्तान को काफी फायदा पहुंचता है। इन दोनों दिग्गजों के पास काफी अनुभव है और मुश्किल समय में इनकी जानकारी टीम के काफी काम आती है।

Jan 10, 2026 04:36 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत के मौजूदा समय के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा नजर आने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार शतक भी लगाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम में मौजूदगी से होने वाली पॉजिटिव चीजों के बारे में खुलकर बता की है। गिल का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों के होने से आप मुश्किल हालात में मदद मांग सकते हो और इनकी जानकारी एक कप्तान के लिए काफी कीमती होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी किसी भी कप्तान के लिए सपने जैसी है, क्योंकि ये दोनों उनके काम को काफी आसान बना देते हैं। शुभमन गिल ने कहा, ''रोहित भाई इतिहास के सबसे महान ओपनर्स में से एक हैं और विराट भाई वनडे क्रिकेट के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। जब ये दोनों आपकी टीम में होते हैं, तो कप्तान के लिए काम बहुत आसान हो जाता है।"

उन्होंने आगे कहा, ''ये दोनों दिग्गज कई बार दबाव वाली स्थितियों से गुजर चुके हैं। मुश्किल हालात में आप उनसे सलाह ले सकते हैं, उनकी सोच जान सकते हैं और ये जानकारी किसी भी कप्तान के लिए बहुत कीमती होती है।"

ये भी पढ़ें:संजू सैमसन बने युवराज सिंह के नए 'स्टूडेंट', दिग्गज से लिया बैटिंग टिप्स

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं। कोहली और रोहित ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला। वहीं विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ये अवॉर्ड जीता।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |