सबूत नहीं तो कैसे पलटा फैसला...पंत के विवादित विकेट पर छलका कप्तान रोहित का दर्द, अंपायर को दी ये नसीहत

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • ऋषभ पंत इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट में विवादित तरीके से आउट हुए। पंत के आउट होने के बाद मैच भारत के हाथों से फिसल गया। कप्तान रोहित शर्मा ने पंत के विकेट पर प्रतिक्रिया दी है।

सबूत नहीं तो कैसे पलटा फैसला...पंत के विवादित विकेट पर छलका कप्तान रोहित का दर्द, अंपायर को दी ये नसीहत

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के विवादित विकेट पर प्रतिक्रिया दी है। रोहित का दर्द छलका कि अगर कोई ठोस सबूत नहीं था तो मैदानी अंपायर का फैसला पलटना नहीं चाहिए था। पंत रविवार को इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट में कंट्रोवर्शियल तरीक से आउट हुए। उन्होंने एजाज पटेल द्वारा डाले गए 22वें ओवर में डिफेंस की कोशिश की लेकिन गेंद पैड पर लगने के बाद टॉम ब्लंडेल के हाथों में चली गई। न्यूजीलैंड के प्लेयर्स ने अपील की, जिसे मैदानी अंपायर ने ठुकरा दिया। इसके बाद, न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया तो अल्ट्र एज में बल्ले के पैड के करीब आते समय कुछ हरकत दिखी। थर्ड अंपायर ने पंत को आउट करार दिया। उन्होंने मुश्किल हालात में 57 गेंदों में 64 रन की पारी खेली।

'ऑन-फील्ड अंपायर के साथ जाना चाहिए'

रोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पंत के विवादित विकेट पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता। अगर हम कुछ कहते हैं तो उसे अच्छी तरह नहीं लिया जाता। लेकिन अगर कोई ठोस सबूत नहीं है, तब ऑन-फील्ड अंपायर के निर्णय के साथ जाना चाहिए। मुझे नहीं पता कि उस निर्णय को कैसे पलट दिया गया, क्योंकि अंपायर ने आउट नहीं दिया था।" कप्तान ने कहा, "बल्ला पैड के करीब था। मुझे नहीं पता कि मेरे लिए इस बारे में बात करना सही है या नहीं। यह अंपायरों के लिए सोचने वाली बात है। हर टीम के लिए एक जैसे नियम होने चाहिए और अपना मन नहीं बदलना चाहिए।"

पंत का आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट

भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया कि पंत का आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। रोहित को लगा कि पंत जिस लय में है, वह मैच जिताकर लौटेंगे। पंत ने उस वक्त मोर्चा संभाला था, जब भारतीय टीम 29 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी। भारतीय टीम ने 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 121 रन पर ऑल आउट हुई। रोहित ने कहा, " ऋषभ पंत का आउट होना वास्तव में हमारे नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण था। ऋषभ उस समय वाकई में अच्छा खेल रहे थे और ऐसा लग कि हमें जीत दिला देंगे। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण आउट था और उसके बाद हमारी पारी सिमट गई।" बता दें कि भारत को पहली बार घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है। रोहित ने हार की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत से बाजी मार ले गए विल यंग, जीता ये अवॉर्ड; एजाज पटेल को मिला मेहनत का सिला

‘सीरीज गंवाने की बात पचाना मुश्किल है’

उन्होंने कहा, ''इस तरह का प्रदर्शन मेरे करियर का सबसे बुरा दौर होगा और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।'' रोहित ने कहा, ''सीरीज गंवाने की बात पचाना मुश्किल है। सीरीज हारना, टेस्ट मैच हारना कभी भी आसान नहीं होता। यह आसानी से पचने वाली बात नहीं है। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। न्यूजीलैंड ने पूरी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया। हमने कई गलतियां कीं।'' उन्होंने कहा, ''मैं कप्तान के रूप में और बल्लेबाजी में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया। एक इकाई के रूप में हम मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।