Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs NZ Head to Head In Test Team India Test Series Record Against New Zealand Cricket Team
IND vs NZ Head-to-Head: सीना चौड़ा करने वाला है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खाते में छोटी सी खुशी

IND vs NZ Head-to-Head: सीना चौड़ा करने वाला है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खाते में छोटी सी खुशी

संक्षेप:

  • India vs New Zealand Head-to-Head In Test: भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड दमदार है। दोनों टीम की पहली भिंड़त 1955 में हुई थी। जानिए, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।

Oct 15, 2024 04:51 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज बुधवार (16 अक्टूबर) से शुरू होने जा रही है। पहला मैच बेंगलुरु, दूसरा पुणे और तीसरा मुंबई के मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने कई बार भारतीय टीम के सामने मुश्किल चुनौती पेश की है। हालांकि, भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड सीना चौड़ा करने वाला है। दोनों की साल 1955 में पहली बार भिड़ंत हुई थी। भारत और न्यूजीलैंड की आखिरी टेस्ट सीरीज 2021 में हुई थी। तब भारत ने घर पर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत का न्यूजीलैंड के विरुद्ध हेड-टू-हेड रिकॉर्ड दमदार है। दोनों ने आपस में कुल 62 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत ने 22 टेस्ट में जीत हासिल की जबकि न्यूजीलैंड ने 13 मैचों में बाजी मारी। 28 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे। बता दें कि टीम इंडिया ने घर पर न्यूजीलैंड के सामने 36 मैच खेले हैं। इस दौरान भारत ने 17 और न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में विजयी परचम फहराया। 17 टेस्ट ड्रॉ रहे। दोनों के बीच अभी तक 23 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। भारत ने 12 और न्यूजीलैंड ने 4 जीतीं। चार सीरीज ड्रॉ हो गईं।

न्यूजीलैंड के खाते में छोटी सी खुशी

भारत के खिलाफ भले ही न्यूजीलैंड के आंकड़े उतने अच्छे नहीं लेकिन उसके खाते में एक छोटी सी खुशी है। दरअसल, न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ पिछले पांच टेस्ट मैचों में पलड़ा भारी रहा है। न्यूजीलैंड ने जहां तीन मुकाबलों में विजय हासिल की वहीं भारत ने केवल एक टेस्ट में जीत दर्ज की। एक मैच ड्रॉ रहा। दोनों के बीच अंतिम टेस्ट साल 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने 372 रनों से अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ टेस्ट सीरीज में धूम-धड़ाके का यूं उठाइए लुत्फ, जानें शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और स्क्वॉड

इस मामले में टॉप पर द्रविड़-अश्विन

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 15 टेस्ट में 1659 रन बनाए। उनके बाद लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (24 टेस्ट में 1595 रन) और ब्रेंडन मैकुलम (10 टेस्ट में 1224 रन) हैं। वहीं, दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक टेस्ट विकेट आर अश्विन ने चटकाए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 66 शिकार किए हैं। रिचर्ड हैडली (14 टेस्ट में 65 विकेट) दूसरे और बिशन बेदी (12 टेस्ट में 57 विकेट) तीसरे नंबर पर हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |