Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs NZ Harshit Rana Tells What kind of captain is Shubman Gill Said If he has to take a decision
शुभमन गिल कैसे कप्तान हैं? हर्षित राणा ने दिया बेबाक बयान, बोले- कोई फैसला लेना होता है तो...

शुभमन गिल कैसे कप्तान हैं? हर्षित राणा ने दिया बेबाक बयान, बोले- कोई फैसला लेना होता है तो...

संक्षेप:

India vs New Zealand: हर्षित राणा ने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले वनडे में गेंद और बल्ले से छाप छोड़ी। तेज गेंदबाज ने रोमांचक जीत के बाद शुभमन गिल कैसे कप्तान हैं?

Jan 12, 2026 12:49 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शुभमन गिल की कप्तानी की तारीफ की है। उन्होंने 26 वर्षीय गिल को फ्री और अग्रेसिव कप्तान करार दिया। उन्होंने कहा कि गिल किसी फैसले को लेकर बहुत स्पष्ट रहते हैं। गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने वडोदरा में 301 का टारगेट 49 ओवर में चेज किया। हर्षित ने मैच में गेंद और बल्ले से छाप छोड़ी। उन्होंने दो विकेट चटकाने के अलावा 23 गेंदों में 29 रनों की अहम पारी खेली। हर्षित ने दो चौके और एक छक्का जमाया। वहीं, गिल के बल्ले से अर्धशतक (56) निकला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'गिल को कोई फैसला लेना होता है तो...'

24 वर्षीय हर्षित ने पहले वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरे हिसाब से वह फ्री और अग्रेसिव कप्तान हैं। अगर उन्हें कोई फैसला लेना होता है तो वह पहले से उसके बारे में सोचना शुरू कर देते हैं। और फिर स्ट्रेस नहीं लेते। वह प्रेशर में भी शांत रहते हैं।" गिल साथी खिलाड़ियों को मैदान पर खुद को एक्सप्रेस करने का कॉन्फिडेंस देते हैं। कप्तान की यह बात हर्षित को काफी पसंद है। उन्होंने कहा, “मुझे पर्सनली यह बात पसंद है। वह फ्री कप्तान हैं। वहखिलाड़ियों को मैदान पर वो करने की आजादी देते हैं, जो वे करना चाहते हैं। यह उनकी सबसे अच्छी खासियत में से एक है, जो मुझे पसंद है।”

ये भी पढ़ें:पहला वनडे: केएल राहुल ने भारत को दिलाई जीत, लेकिन इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

टीम मैनेजमेंट हर्षित से क्या चाहता है?

हर्षित ने बताया कि भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में तैयार करना चाहता है। पेसर ने कहा, ''टीम मैनेजमेंट मुझे एक ऑलराउंडर के रूप में तैयार करना चाहता है और मैं इस पर लगातार काम कर रहा हूं। मैं अभ्यास सत्र के दौरान अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। यह आत्मविश्वास का मामला था जिसमें केएल राहुल भाई ने मेरी मदद की।'' हर्षित ने कहा, ''मेरी टीम चाहती है कि मैं ऑलराउंडर के तौर पर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करूं। मैं अभ्यास सत्र के दौरान जितना संभव हो सके उसे पर ध्यान केंद्रित करता हूं। मुझे विश्वास है कि जरूरत पड़ने पर मैं निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 30-40 रन बना सकता हूं और टीम प्रबंधन भी यही मानता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।