
ग्लेन फिलिप्स ने कुरेदा भारत का 3-0 वाला जख्म, इंदौर वनडे से पहले बोले- इतिहास रचने का बहुत…
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने इंदौर वनडे से पहले भारत का 3-0 वाला जख्म कुरेदा है। तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाना है।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि भारत में इतिहास रचने का एक और अध्याय लिखने का मौका ‘काफी खास’ है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम मजबूत मेजबान टीम के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में सफल होने के लिए भावनाओं की बजाय प्रक्रिया और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने पर निर्भर रहेगी। न्यूजीलैंड ने अक्टूबर 2024 में भारत में टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और तब वह 69 साल में भारत में सीरीज जीतने वाली पहली मेहमान टीम बनी। भारत में 1988 के बाद अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड ने 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ किया था।
'बहुत कम टीमें ऐसा कर पाई'
फिलिप्स ने कहा कि वह उपलब्धि प्रेरणा जरूर है लेकिन उन्होंने कहा कि लाल गेंद की सफलता और सीमित ओवरों की चुनौती के बीच सीधे तुलना नहीं हो सकती। फिलिप्स ने रविवार को इंदौर में होने वाले निर्णायक मुकाबले से पहले कहा, ‘‘इतिहास रचने के मौके बहुत कम आते हैं और ये वाकई खास होते हैं। लेकिन सिर्फ इसी पर फोकस करने से मदद नहीं मिलती। बतौर पेशेवर खिलाड़ी हम हर पल को एक सामान्य दिन की तरह लेने की कोशिश करते हैं।’’ हाल में टेस्ट सीरीज की जीत के बावजूद फिलिप्स ने सफेद गेंद के क्रिकेट की चुनौती की गंभीरता पर बात करते हुए कहा, ‘‘भारत खेलने के लिए बेहद मुश्किल जगह है और उनकी टीम शानदार है। यहां सफेद गेंद की चुनौती बिल्कुल अलग है और बहुत कम टीमें ऐसा कर पाई हैं।’’
इंदौर में ओस का दिखेगा असर?
न्यूजीलैंड के दृष्टिकोण को दोहराते हुए फिलिप्स ने कहा कि वर्तमान में रहना ही सबसे अहम है। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगा रहे हैं और हर बार मैदान पर उतरते समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।’’ होलकर स्टेडियम की परिस्थितियों पर बात करते हुए फिलिप्स ने कहा कि शाम के समय ओस निर्णायक भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘नमी के कारण जैसे तापमान गिरता है, मैदान काफी गीला हो सकता है। 34 ओवर के बाद सिर्फ एक गेंद का इस्तेमाल खेल का रुख बदल जाता है।’’

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





