हमारी इतनी छोटी आबादी...भारत के साथ फाइनल को लेकर खुलकर बोले ग्लेन फिलिप्स
फिलिप्स ने कहा कि इतनी कम आबादी वाले देश (न्यूजीलैंड) के लिए भारत जैसे क्रिकेट के पावरहाउस को चुनौती देना ही अपने आप में एक बड़ी बात है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल से पहले कहा कि भारत जैसी क्रिकेट महाशक्ति के साथ मुकाबला करना ही उनके देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। फिलिप्स ने दोनों टीमों के बीच अंतर दर्शाने के लिए यह बात कही क्योंकि उनके देश की आबादी 50 लाख से थोड़ी ज्यादा है, जबकि भारत की जनसंख्या 1.4 अरब से अधिक है। भारत के पास प्रतिभा का विशाल भंडार है और देश आसानी से इतनी मजबूत कई टीमें बना सकता है।
फिलिप्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में न्यूजीलैंड के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ''निश्चित रूप से हमारे पास चुनने के लिए कम लोग हैं इसलिए हमारा 'हाई परफॉरमेंस' कार्यक्रम बहुत ही विशेष और हमारी आबादी के अनुसार है। '' समझने के लिए न्यूजीलैंड की आबादी लगभग 5.36 मिलियन (53.6 लाख) है जो अकेले अहमदाबाद शहर की आबादी से लगभग चार मिलियन कम है। अहमदाबाद की अनुमानित आबादी लगभग 9.3 मिलियन है।
फिलिप्स का यह बयान भारत के ऊपर थोड़ा मानसिक दबाव डालने वाला भी माना जा सकता है क्योंकि भारतीय टीम एक अरब से अधिक प्रशंसकों की उम्मीदों के साथ फाइनल खेलेगी। उन्होंने कहा, ''भारत से निकलने वाली प्रतिभा असाधारण है। शायद वे तीन टीमें बना सकते हैं जो विश्व कप में समान रूप से मुकाबला कर सकती हैं। '' फिलिप्स ने कहा, ''लेकिन हमारी इतनी छोटी आबादी वाले देश के लिए दुनिया की बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबला करना ही शानदार है। ''
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को पूर्व चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले के लिए अधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने कहा है कि इंग्लिश जोड़ी रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



