सफलता का राज खुला! संजू सैमसन ने जीत के बाद कहा-दो महीने से मैं सचिन सर से लगातार संपर्क में था
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को दिया है। संजू ने खुलासा किया कि इस बड़े टूर्नामेंट के दौरान वह लगातार सचिन के मार्गदर्शन में थे।

संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय सचिन तेंदुलकर से लंबी बातचीत को देते हुए कहा कि पिछले दो महीने से वह लगातार इस महान बल्लेबाज के संपर्क में थे। सैमसन को पिछले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिये 'प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' चुना गया। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनी। संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन बनाकर भारत को पावरप्ले में ही 98 रन तक पहुंचाते हुए जीत की नींव रख दी थी । भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 255 रन बनाये। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 86000 दर्शकों के सामने न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर आउट हो गई।
सैमसन ने कहा ,'' पिछले दो महीने से मैं सचिन सर से लगातार संपर्क में था । मैने उनसे लंबी बात की। उनसे मार्गदर्शन मिलने से बेहतर क्या हो सकता है।'' उन्होंने कहा ,'' जिसने भी मेरा समर्थन किया, मैं उनका शुक्रगुजार हूं।''
विश्व कप से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे सैमसन ने कहा ,'' यह सपने जैसा है । मैं बहुत खुश हूं । मेरे पास शब्द या भाव नहीं है ।'' उन्होंने कहा ,'' ईमानदारी से कहूं तो इसकी शुरूआत एक दो साल पहले हुई । जब मैं 2024 विश्व कप टीम में था लेकिन खेला नहीं। मैं सोचता रहा और काम करता रहा। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं टूट गया था, मेरे सपने टूट गए थे।''
उन्होंने कहा ,'' मैं सोच रहा था कि क्या करूं। लेकिन ईश्वर ने कुछ और ही सोच रखा था । सपने देखने का साहस करने का मुझे फल मिला। कई पूर्व खिलाड़ियों ने मेरी मदद की ।'' मैच में 15 रन देकर चार विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को 'प्लयेर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। वहीं टूर्नामेंट में संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट' से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव का नाम भी विश्वकप विजेता कप्तानों की सूची में शामिल हो गया है।
मुंबई के चैंबूर में रहने वाले सूर्यकुमार ने अपना नाम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तानों में शामिल कर लिया। वहीं लगातार दो टी20 विश्व कप जिताने वाले कोच गौतम गंभीर के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता। जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए साबित कर दिया कि वह दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज क्यो है । उनका इस विश्व कप में प्रदर्शन क्रिकेट की किवदंतियों में शुमार रहेगा।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



