IND vs NZ final Highlights: भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चूमा टी20 वर्ल्ड कप का ताज

Ind vs Nz World Cup final Highlights: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में 96 रनों से करारी शिकस्त दी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को जीतकर भारत ने तीसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

IND vs NZ final Highlights: भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चूमा टी20 वर्ल्ड कप का ताज

ind vs nz live score

Vikash Gaur| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Ind vs Nz World Cup final Highlights: भारतीय टीम रविवार को न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के फाइनल में हराकर चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। फिल एलन 7 गेंद में नौ रन ही बना सके। रचिन रविंद्र दो गेंद में ही एक रन ही बना पाए। ग्लेन फिलिप्स ने 5 गेंद में 5 रन बनाए। मार्क चैपमैन 8 गेंद में तीन रन ही बना सके। टिम साइफर्ट ने 26 गेंद में ताबड़तोड़ 52 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 11 गेंद में 17 रन बनाए। जेम्स नीशम ने 8 और मैट हेनरी खाता नहीं खोल सके। मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी को आउट करके न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। जसप्रीत बुमराह ने चार और अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। बाद में संजू सैमसन और ईशान किशन के बल्ले से अर्धशतक आए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 24 रन बटोरे और कुल 255 रन 5 विकेट खोकर भारत ने बनाए। अब न्यूजीलैंड को 256 रनों का टारगेट मिला है। अभिषेक ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बनाकर वे आउट हो गए।

हालांकि, भारत को तब तक दमदार शुरुआत मिल चुकी थी। सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 विश्व कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू फिर से 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्या का खाता नहीं खुला और हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए। शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए।

NZ 159/8 (19 ओवर)*

IND 255/5 (20 ओवर)

IND vs NZ Final Live Score: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए कडे सुरक्षा इंतजाम

IND vs NZ Final Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि मैच के दौरान भगदड़ के किसी भी खतरे से बचने के लिए एहतियात के तौर पर पहली बार गेट नंबर एक और दो के पास 'होल्डिंग एरिया' बनाए गए हैं। मौजूदा चैंपियन भारत फाइनल में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारतीय टीम का लक्ष्य टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने के अलावा तीसरी बार खिताब जीतना है।

Share

IND vs NZ Final Live Score: भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में दी मात

IND vs NZ Final Live Score: भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल मुकाबला आसान नहीं रहा। टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। नॉकआउट मुकाबले में इतना बड़ा स्कोर जीत लगभग पक्की कर देता है लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी और लगातार विकेट गिरने के बावजूद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जैकब बेथल ने दमदार शतक लगाया और अंत तक मुकाबले को लेकर गए, जहां भारत ने सात रनों से जीत हासिल की। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाए।

Share

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड ने अपने पिछले मुकाबले में अफ्रीका को धोया

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में एकतराफ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए, इसके जवाब में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट और फिन एलन ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंंड की जीत पक्की कर दी थी। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

Share

IND vs NZ Final Live Score: जारी विश्व कप में भारत ने जीते हैं 7 मैच

IND vs NZ Final Live Score: भारतीय टीम का जारी टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने लीग स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीते। हालांकि सुपर-8 में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और सात जीते हैं।

Share

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड ने कभी नहीं जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड की टीम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप का एक भी खिताब नहीं जीती है। एकमात्र बार कीवी टीम सेमीफाइनल में 2021 में पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया था।

Share

IND vs NZ Final Live Score: टीम इंडिया रचेगी 3 इतिहास

IND vs NZ Final Live Score: अगर आज भारत न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतता है तो वह तीन इतिहास रचेगी। भारत घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनेगा। टीम इंडिया का यह बैक टू बैक दूसरा टी20 वर्ल्ड कप होगा, कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई। भारत की टी20 वर्ल्ड कप में यह तीसरी ट्रॉफी होगी। कोई टीम 2 से ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया है।

Share

IND vs NZ Final Live Score: इंडिया नहीं जीती है न्यूजीलैंड से एक भी मैच

टीम इंडिया का रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत ही बेकार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम एक भी मैच टी20 विश्व कप के इतिहास में नहीं जीत पाई है। अब तक तीन मैच दोनों देशों के बीच खेले गए हैं और तीनों मैच कीवी टीम ने जीते हैं।

Share

India vs New Zealand Final Live Score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड महामुकाबला आज

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मैच होना है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs NZ final Highlights: भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चूमा टी20 वर्ल्ड कप का ताज