Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs nz Do not Stop Yet Robin Uthappa Urges Virat Kohli to Prolong Test Career after sanjay manjrekar
विराट कोहली को टेस्ट में खेलते देखना चाहते हैं पूर्व क्रिकेटर, रॉबिन उथप्पा ने भी दिया ये सुझाव

विराट कोहली को टेस्ट में खेलते देखना चाहते हैं पूर्व क्रिकेटर, रॉबिन उथप्पा ने भी दिया ये सुझाव

संक्षेप:

रॉबिन उथप्पा ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली की बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है और कहा कि उन्हें टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले को वापस ले लेना चाहिए।

Jan 09, 2026 05:26 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आगामी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट में खेलते हैं। टी20 और टेस्ट से वह संन्यास ले चुके हैं। विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने पर काफी चर्चा हुई थी और कईयों का मानना था कि कोहली की फिटनेस को देखते हुए उन्हें खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बने रहना चाहिए था। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर अपनी बात रखी थी और अब रॉबिन उथप्पा ने भी उनको टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले पर विचार करने की सलाह दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उथप्पा का मानना है कि कोहली की आंखों में अभी भी वही पुरानी भूख और जुनून दिख रहा है, जो उन्हें टेस्ट क्रिकेट का बादशाह बनाता था। विराट कोहली ने मई 2025 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। विराट कोहली ने टेस्ट में 123 मैचों में 9230 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 46.85 रहा और 30 शतक लगाए। लेकिन अब विराट कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले साल 13 वनडे में तीन शतक की मदद से 651 रन ठोके थे।

ये भी पढ़ें:IND vs NZ वनडे सीरीज में किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट, भारतीय बॉलर्स का रहा दबदबा

उथप्पा ने कोहली की नेट प्रैक्टिस की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "उन आंखों में एक कहानी है... निश्चित रूप से अब टेस्ट संन्यास वापस लेने का समय है। टेस्ट क्रिकेट में उन्हें वापस देखना पसंद करूंगा।" रॉबिन उथप्पा की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। विराट कोहली ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था, जहां पर उन्होंने एक मैच में शतक लगाया था, जबकि एक अन्य मैच में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |