तीसरे मैच में भी डेरिल मिचेल का बल्ला चला, लगातार 4 पारियों में ठोका अर्धशतक; केन के करीब पहुंचे

Jan 18, 2026 04:30 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे में लगातार चार पारियों में 50 से अधिक स्कोर बनाए हैं। पिछली 7 कुछ पारियों में उन्होंने 4 शतक भी लगाए हैं।

तीसरे मैच में भी डेरिल मिचेल का बल्ला चला, लगातार 4 पारियों में ठोका अर्धशतक; केन के करीब पहुंचे

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। मिचेल ने इंदौर में खेले जा रहे मुकाबले में भी अर्धशतक जड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने वडोदरा और राजकोट में खेले गए मुकाबले में भी 50 से अधिक रन बनाए थे। पिछले मैच में उन्होंने शतक जड़ा था, जिससे न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में बराबरी करने में सफल रही थी। रविवार को तीसरे वनडे में उन्होंने 50 से अधिक रन बना लिए हैं और इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर डेरिल मिचेल दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारत में खेले गए वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ लगातार 5 पचास से अधिक स्कोर बनाए हैं। उन्होंने रविवार (18 जनवरी) को इंदौर में तीसरे वनडे के दौरान 56 गेंदों में 50 रन पूरे किए। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में मिचेल ने 71 गेंद में 84 रन की पारी खेली। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया था। राजकोट में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 117 गेंद में 131 रन बनाए। वह नाबाद लौटे थे। भारत के खिलाफ

भारत के खिलाफ डेरिल मिचेल का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने पिछले कुछ पारियों में तीन शतक लगाए हैं और पिछले सात पारियों में 6 बार 50 से अधिक स्कोर बना चुके हैं। न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार बार 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम है। केन विलियमसन ने 2014 में लगातार 5 पारियों में 50 से अधिक स्कोर बनाए थे।

डेरिल मिचेल का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ पिछली सात पारियों में 4 बार शतक लगाया है। इस सीरीज में वह दो शतक जड़ चुके हैं। रविवार को इंदौर में खेले गए मुकाबले में मिचेल ने 106 गेंद में 100 रन पूरे किए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs nz Daryl Mitchell Fires Fourth Straight 50 plus Against India Closing in on kane Williamson Record
;;;