
5 विकेट लेकर भी अर्शदीप सिंह के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे महंगे गेंदबाज बने
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा फाइव विकेट हॉल लेने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मैच में 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला पांच विेकट हॉल हासिल किया। अर्शदीप सिंह ने तिरूवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को फिल एलन ने जमकर कूटा और इस वजह से अर्शदीप सिंह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम जवाब में 19.4 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई । भारत के लिये तेज गेंदबाज अर्शदीप ने पांच और अक्षर पटेल ने तीन विकेट चटकाए।
पांचवें मुकाबले में अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में टिम साइफर्ट और फिन एलन ने ताबड़तोड़ शॉट खेले और 17 रन बटोरे। हालांकि ओवर की अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह ने सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद उनके अगले ओवर में फिन एलन ने तूफानी शॉट लगाए। अर्शदीप के इस ओवर में 5 बाउंड्री आई और सभी फिन एलन ने लगाए। फिन ने चार चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 23 रन बने। अर्शदीप ने अपने पहले दो ओवर में 40 रन दिये और टिम सीफर्ट का विकेट लिया लेकिन इसके बाद अगले दो ओवर में उन्होंने दमदार वापसी की और सिर्फ 11 रन देकर चार विकेट चटकाए।
अर्शदीप सिंह ने 5वें मैच में पांच विकेट हॉल लिया लेकिन 4 ओवर में 51 रन देकर टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे महंगा 5 विकेट हॉल रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने तीसरे ओवर में अपनी पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को अपना शिकार बनाया। इस ओवर में अर्शदीप ने सिर्फ एक रन दिया। चौथे ओवर में अर्शदीप सिंह ने तीसरी गेंद पर काइल जैमीसन को आउट किया और फिर डेरिल मिचेल को आउट करके टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला पांच विकेट हॉल पूरा किया।
भारत के लिये ईशान ने 43 गेंद में 103 रन बनाये, जिसमें छह चौके और दस छक्के शामिल थे । वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली । दोनों ने करीब दस ओवर में 137 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के लिये फिन एलेन ने 38 गेंद में 80 रन बनाये लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके । एलेन ने अर्शदीप को पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया । इसके बाद अर्शदीप के दूसरे ओवर में चार चौके और एक छक्के समेतज 23 रन निकाले। वह बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए जिन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट लिये।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





