अंशुल कंबोज के परफॉर्मेंस से शुभमन गिल गदगद, कहा- उसकी गेंदबाजी वास्तव में शानदार थी

भाषा, ऑकलैंड
share

शुभमन गिल ने तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के प्रदर्शन की तारीफ की है। उनका मानना है कि कंबोज इन परिस्थितियों के लिए बिल्कुल सही गेंदबाज है।

Anshul Kamboj
अंशुल कंबोज

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की परिस्थितियां इस तेज गेंदबाज के बेहद अनुकूल हैं। कंबोज ने उछाल भरी विकेट पर बादल छाए रहने की स्थिति में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए और न्यूजीलैंड को 185 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने पहला वनडे जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

गिल ने कंबोज की तारीफ की

शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा, ''अंशुल जिस तरह का गेंदबाज है उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह इन परिस्थितियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त गेंदबाज है। वह हमेशा तेज गेंदबाजी करता है, गेंद को सीम कराने की कोशिश करता है और पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी करता है।''

उन्होंने कहा, ''हमें लगा कि जब विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिल रही हो तो वह अतिरिक्त उछाल पैदा कर सकता है और उसने आज जिस तरह से गेंदबाजी की उसे देखना वास्तव में शानदार था।''

बारिश के कारण दो बार रुका मैच

गिल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। कंबोज के अलावा अर्शदीप सिंह ने चार और गुरनूर बराड़ ने तीन विकेट लिए। गिल ने विराट कोहली के एक हाथ से पकड़े गए कैच और रोहित शर्मा का डैरिल मिचेल को रन आउट करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी थी और हमारी फील्डिंग भी शानदार रही। मुझे लगता है कि रोहित भाई ने जो रन आउट किया उससे मैच का रुख पलट गया।।''

गिल ने स्वीकार किया कि बार-बार बारिश के कारण खेल में रुकावट आने से बल्लेबाजों की लय बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा, ''जब आप अच्छी स्थिति में हों और फिर बारिश हो जाए और विकेट थोड़ा तेज हो जाए या बारिश के बाद पिच थोड़ी फिसलन भरी हो जाए, तो रन बनाना आसान नहीं होता है। लेकिन हमने सहज होकर बल्लेबाजी करने पर ध्यान दिया जिससे हमारे लिए चीजें आसान हो गई।''

कंबोज ने कहा कि वह केवल 'बेसिक्स' पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ''लगातार एक ही लेंथ और लाइन पर गेंदबाजी करना और विकेट की प्रकृति पर ध्यान केंद्रित नहीं करना महत्वपूर्ण था। मैंने बेसिक्स पर ध्यान दिया तथा सही लाइन और सही लेंथ पर गेंदबाजी की।'' कंबोज ने कहा कि विकेट पर उछाल को देखते हुए उन्हें अपनी लेंथ में विशेष रूप से बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ी।

उन्होंने कहा, ''मुझे विकेट से अच्छी उछाल मिल रही थी इसलिए मुझे केवल अपनी लेंथ पर ध्यान देना था और मैंने वही किया।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कंबोज के परफॉर्मेंस से गिल गदगद, कहा- उसकी गेंदबाजी वास्तव में शानदार थी