
सबसे ज्यादा बार किस टीम के खिलाफ नर्वस 90 का शिकार हुए विराट कोहली? पूरी लिस्ट
विराट कोहली अपने वनडे करियर में अब तक कुल 7 बार नर्वस 90 का शिकार हुए हैं, जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा परेशान वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने किया है। इन टीमों ने विराट कोहली को दो-दो बार वनडे क्रिकेट में नर्वस 90 का शिकार बनया है, वहीं बांग्लादेश के खिलाफ वे 1 बार नर्वस 90 में आउट हुए हैं।
11 जनवरी 2026 को वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे रुकने वाले नहीं हैं। भारत के सामने 301 रनों का विशाल लक्ष्य था और कप्तान रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद कोहली ने कमान संभाली। उन्होंने महज 91 गेंदों में 93 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 85वें शतक की ओर बढ़ रहे कोहली शतक से महज 7 रन पहले आउट हो गए और वनडे करियर में 7वीं बार 'नर्वस 90' का शिकार हुए। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मैच के दौरान रोहित और कोहली को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित भी किया।
इस ऐतिहासिक पारी के दौरान कोहली ने विश्व क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जैसे ही उन्होंने अपनी पारी में 42 रन का आंकड़ा पार किया, उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा (28,016 रन) को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। अब इस सूची में उनसे आगे केवल महान सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 34,357 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं। कोहली की इस निरंतरता ने एक बार फिर सचिन के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की चर्चा छेड़ दी है, हालांकि इस मैच में आउट होने के बाद वे वर्तमान में 84 शतकों पर ही टिके हुए हैं।
विराट कोहली अपने वनडे करियर में अब तक कुल 7 बार नर्वस 90 का शिकार हुए हैं, जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा परेशान वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने किया है। इन टीमों ने विराट कोहली को दो-दो बार वनडे क्रिकेट में नर्वस 90 का शिकार बनया है, वहीं बांग्लादेश के खिलाफ वे 1 बार नर्वस 90 में आउट हुए हैं। उनके वनडे करियर में 90 के फेर में फंसने की सूची में बांग्लादेश (91), ऑस्ट्रेलिया (91 और 92) और न्यूजीलैंड (95 और 93) जैसी टीमें शामिल हैं। विराट कोहली साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में 99 रन पर भी आउट हो चुके हैं। उन्हें वेस्टइंडीज ने साल 2011 में 94 रन के स्कोर पर भी आउट किया था।
वनडे में विराट कोहली के नवर्स 90 की पूरी सूची
• 91 रन: बनाम बांग्लादेश, मीरपुर (7 जनवरी, 2010)।
• 94 रन: बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन (16 जून, 2011)।
• 99 रन: बनाम वेस्टइंडीज, विशाखापत्तनम (24 नवंबर, 2013)।
• 91 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ (12 जनवरी, 2016)।
• 92 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, ईडन गार्डन्स (21 सितंबर, 2017)।
• 95 रन: बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला (22 अक्टूबर, 2023)।
• 93 रन: बनाम न्यूजीलैंड, वडोदरा (11 जनवरी, 2026)






