अश्विन का बड़ा दावा, वर्ल्ड कप में साथ गेंदबाजी करेंगे जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार

लाइव हिन्दुस्तान
share

अश्विन ने भुवनेश्वर की वापसी पर खुशी जाहिर की है। उनका मानना है कि अगर भुवी न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छी गेंदबाजी और बेहतर फिटनेस बरकरार रखते हैं तो भुवनेश्वर और बुमराह वर्ल्ड कप में एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं।

Jasprit Bumrah, Bhuvneshwar kumar
भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने करीब 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की है। चयनकर्तओं ने उन्हें आगामी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना है। भारत और न्यूजीलैंड बीच इस महीने के अंत में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पूर्व क्रिकेटर अश्विन तेज गेंदबाज की वापसी को लेकर काफी उत्सुत हैं। वह कई बार उनकी वापसी को लेकर बयान दे चुके हैं और अब जब तेज गेंदबाज को टीम में मौका मिला है तो वह उन्हें आगामी वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वॉड में देखना चाहते हैं। अश्विन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह अगले साल होने वाले विश्व कप के दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को एक साथ गेंदबाजी करते हुए देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए किया बेहतरीन प्रदर्शन

भुवनेश्वर की वापसी अजीत अगरकर के चयन समिति का अध्यक्ष रहते नहीं हो सकी। अगरकर अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पीछे मुड़कर देखने के पक्ष में नहीं थे। भुवी ने नवंबर 2022 में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत के लिए पिछला मैच केला था, उसके बाद से वह करीब चार साल से बाहर हैं। उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने पिछले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 17 विकेट लिए और पावरप्ले के ओवरों में स्विंग तथा सीम से दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों को परेशान किया था।

भुवनेश्वर कुमार के लिए बहुत खुश हूं

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी बन सकते हैं। लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान और खुद को फिट रखना होगा। अश्विन ने कहा, ''मैं भुवनेश्वर कुमार के लिए बहुत उत्साहित और खुश हूं क्योंकि वह बहुत सीधे-साधे इंसान हैं। और हां, मैं एक बार फिर अपनी गर्दन दांव पर लगाकर यह कह रहा हूं, अगर उन्होंने थोड़ी और मेहनत की होती, अगर टाइमिंग सही होती और अगर वे उन चोटों से बच गए होते तो वह सभी फॉर्मेट में भारत के राजा होते।

उन्होंने आगे कहा, ''क्या आपको स्विंग चाहिए? उनके पास स्विंग है। अगर आप एक तरफ गेंद को स्विंग करना चाहते हैं तो वह कर सकता है। अगर आप दोनों तरह चाहते हैं तो वह ये भी कर सकता है। उनके पास अच्छी गति भी है। हां, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कुछ मैच खेले, तो उन्हें मुश्किल हो रही थी लेकिन उनको फिटनेस की समस्या थी। बल्ले से वह योगदान दे सकते हैं। उसका हाथ अच्छा है और वह कैच पकड़ने में माहिर है। मुझे लगता है कि उन्होंने सभी फॉर्मेट में भारत को और योगदान दिया होगा।''

बुमराह-भुवी एक साथ खेल सकते हैं वर्ल्ड कप

पूर्व स्पिनर ने कहा, ''अब वह न्यूजीलैंड जा रहे हैं और मैं आपको बता रहा हूं, अगर वह अच्छा करते हैं तो सब तुरंत कहेंगे कि उनको वनडे टीम में भी शामिल करो। चनयकर्ता उन्हें काफी करीब से देख रहे होंगे। अगर वह गेंद को स्विंग करते हैं और बेहतर फिटनेस रखते हैं तो जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को वर्ल्ड कप की फ्लाइट पकड़ने से कोई नहीं कर सकता और भुवनेश्वर विश्व कप में पहली गेंद डालते।''

भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 22 अक्टूबर से एक नवंबर तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला भी इसी शहर में 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा। चौथा और पांचवां मैच क्रमश: 30 अक्टूबर और एक नवंबर को ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे। टी20 सीरीज के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैच भी खेलेगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अश्विन का बड़ा दावा, वर्ल्ड कप में साथ गेंदबाजी करेंगे बुमराह और भुवनेश्वर