एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली के मौजूदा अवतार को 2016 से भी बेहतर बताया, आंकड़े भी दे रहे गवाही

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली के मौजदा फॉर्म को 2016 से बेहतर बताया है। उनका मानना है कि कोहली के इस रूप को ज्यादा लोगों ने नहीं देखा है और उन्हें यह पसंद है।

virat kohli
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि उनकी बल्लेबाजी में ज्यादातर प्रंशसकों और पूर्व क्रिकेटर्स ने बदलाव देखा है। कोहली अभी पारी की शुरुआत से ही ज्यादा आक्रामक होकर खेल रहे हैं। सीरीज के दौरान कोहली ने खुद कहा था कि उन्होंने खुद को एक ऐसी नई चुनौती में डाल लिया है, जहां वह अपने खेल को और भी ऊंचे स्तर पर ले जा सकते हैं। पहले वनडे में कोहली ने दमदार शतक लगाया और वनडे में 15000 रन भी पूरे किए थे। कोहली के दोस्त एबी डिविलियर्स ने भी माना है कि कोहली इस समय 2016 से भी बेहतर नजर आ रहे हैं।

कोहली पूरी तरह से आजाद महसूस कर रहे

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के अप्रोच में बदलाव दिखा है। वह इस समय सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं और उन्होंने कहा है कि भारत के लिए वर्ल्ड कप 2027 उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान वह अपनी लय में नजर आए और तब से अब तक कोहली ने 12 वनडे में 854 रन बनाए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 139 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने इस वनडे में अपने करियर की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

इंडिया टूडे से बातचीत में एबी डिलिविलयर्स ने कहा कि उनका (विराट कोहली) मौजूदा अवतार एक बेहतर वर्जन है क्योंकि वह अब काफी तरोताजा और पूरी तरह से आजाद महसूस कर रहे हैं। डिविलियर्स का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान उन्होंने मौजूदा अवतार की झलकियां देखीं लेकिन उन्हें लगा कि भारतीय पूर्व कप्तान कहीं अटक गए और पुरानी आदतों की ओर लौट गए।

एबी डिविलियर्स ने कहा, ''हां, ये अच्छा सवाल है। ये कहना मुश्किल है। मुझे लगता है कि ये बेहतर अवतार है क्योंकि वह काफी तरोताजा हैं। और वहां मैदान पर आप देख सकते हैं कि वह पूरी तरह फ्री है। उन्होंने यूएई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इसकी झलक दिखाई थी। मैंने उन्हें एक अलग भूमिका में खेलते हुए देखा था और वह एक बार फिर अटक गए थे। फिर पुरानी आदतों पर चले गए थे। और फिर वापस अपनी पुरानी आदतों में लौट आए थे।

कोहली समझ चुके हैं

2016-2018 के दौरान विराट कोहली अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे थे। उन्होंने 66 मैचों में 3401 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा। उन्होंने 43 छक्के भी लगाए थे। मौजूदा साल से तुलना करें तो इस समय उनका स्ट्राइक रेट 117.94 है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान कहा, ''लेकिन मैं इस कोहली को पसंद करता हूं और मैंने हमेशा इंटरव्यू में कहा है कि उनका एक साइड है जिसे लोग नहीं जानते हैं। और मुझे लग रहा है कि हम उसे अब ज्यादा देख रहे हैं। जहां उनका पूरा ध्यान लगभग पूरी तरह से दूसरे लोगों पर केंद्रित रहता है और वह यह बात समझ चुके हैं कि वह बस मैदान पर उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और दुनिया भर के प्रशंसकों और लोगों को आखिरी बार, या अगले दो, तीन या पांच साल तक इसका आनंद लेने दे सकता है। मुझे नहीं पता कि यह कब तक चलेगा।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़डिविलियर्स ने कोहली के मौजूदा अवतार को 2016 से बेहतर बताया, आंकड़े दे रहे गवाही