IND vs NZ live: जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच
IND vs NZ live: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए।


भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर
IND vs NZ Highlights: भारत ने रविवार को तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में एकतराफ मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 2 विकेट खोकर 10वें ओवर में ही 155 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में 68 और सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में नाबाद 57 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट चटकाया।
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन खाता नहीं खोल सके। उन्हें मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड किया। ईशान किशन 13 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में नाबाद 57 रन बनाए। भारत ने 10वें ओवर में ही 154 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत ने इससे पहले नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया था। दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से जीता।
न्यूजीलैंड ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। न्यूजीलैंड को डेवोन कॉनवे के रूप में पहला झटका लगा। कॉनवे दो गेंद में एक रन ही बना सके। हर्षित राणा ने कॉनवे को 5वीं बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है। हार्दिक पांड्या ने रविंन रविंद्र को पवेलियन भेजा। रविंद्र 5 गेंद में 4 रन ही बना सके। जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर टिम साइफर्ट को क्लीन बोल्ड किया। साइफर्ट ने 11 गेंद में 12 रन बनाए।
मार्क चैपमन 23 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। फिलिप्स और चैपमन के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। डेरिल मिचेल 8 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंद में 48 रन बनाए। जैमीसन तीन और हेनरी एक रन ही बना सके। जैकब डफी ने 4 और सोढ़ी ने दो रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन, रवि बिश्नोई-हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए।
IND score: 155/2 (10)
NZ score: 153/9 (20)
IND vs NZ live: जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच
IND vs NZ live: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए।
IND vs NZ live: भारत ने सीरीज पर किया कब्जा
IND vs NZ live: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरा मैच जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया था। दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से जीता। तीसरे मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
IND vs NZ live: भारत ने 10 ओवर में ही न्यूजीलैंड को हराया
IND vs NZ live: भारत ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। न्यूजीलैंड द्वारा मिले 154 रनों के लक्ष्य को भारत ने 60 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
IND vs NZ live: भारत जीत के करीब
IND vs NZ live: भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। टीम को जीत के लिए 63 गेंद में 8 रन चाहिए। सूर्यकुमार अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
IND vs NZ live: अभिषेक शर्मा ने ठोकी दूसरी सबसे तेज फिफ्टी
IND vs NZ live: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 14 गेंद में 50 रन ठोक दिए। वह भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
IND vs NZ live: भारत ने गंवाया दूसरा विकेट
IND vs NZ live: भारतीय टीम ने चौथे ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवा दिया है। ईशान ने 13 गेंद में 28 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।
IND vs NZ live: भारत ने चौथे ओवर में पूरे किए 50 रन
IND vs NZ live: भारतीय टीम ने चौथे ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि टीम ने संजू सैमसन का विकेट गंवाया है। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा तूफानी पारी खेल रहे हैं।
IND vs NZ live: ईशान किशन ने आते ही जड़े छक्के
IND vs NZ live: संजू सैमसन के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे ईशान किशन ने आते ही दो छक्के और एक चौका लगाया है। मैट हेनरी के ओवर में कुल 16 रन बने।
IND vs NZ live: भारत का पहला विकेट गिरा
IND vs NZ live: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। संजू सैमसन इससे पहले शुरुआती दो मैचों में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे।
IND vs NZ live: बुमराह ने तीन और बिश्नोई ने चटकाए 2 विकेट
IND vs NZ live: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वापसी कर रहे रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं हर्षित राणा को एक सफलता मिली।
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 154 रनों का लक्ष्य
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए हैं।
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में कप्तान मिचेल सैंटनर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। सैंटनर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हुए। सैंटनर ने 17 गेंद में 27 रन बनाए। बुमराह को तीसरी सफलता मिली।
IND vs NZ live cricket score: जसप्रीत बुमराह ने जैमीसन को किया क्लीन बोल्ड
IND vs NZ live cricket score: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में काइल जैमीसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वह 5 गेंद में तीन रन ही बना सके। बुमराह ने जैमीसन को क्लीन बोल्ड किया।
IND vs NZ live cricket score: हैट्रिक से चूके रवि बिश्नोई
IND vs NZ live cricket score: भारतीय टीम में वापसी कर रहे रवि बिश्नोई तीसरे मैच में हैट्रिक हासिल करने के काफी करीब पहुंच गए थे। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमन को आउट किया था। उसके बाद अपने चौथे ओवर की पहली गेंद पर बिश्नोई ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। जोकि 48 रन बना चुके थे। हालांकि लगातार तीसरी गेंद पर वह विकेट नहीं हासिल कर सके।
IND vs NZ live cricket score: रवि बिश्नोई ने ग्लेन फिलिप्स को किया आउट
IND vs NZ live cricket score: रवि बिश्नोई ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। फिलिप्स 40 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का और 6 चौके लगाए।
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड ने 15वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया है। स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल 8 गेंद में 14 रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या ने उन्हें कैच आउट करवाया।
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड को 12वें ओवर में चौथा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमन 23 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई को पहली सफलता मिली है।
IND vs NZ live cricket score: कुलदीप यादव ने एक ओवर में लुटाए 19 रन
IND vs NZ live cricket score: कुलदीप यादव ने अपने दूसरे ओवर में 19 रन खर्च किए हैं। न्यूजीलैंड की पारी के 9वें ओवर में मार्क चैपमन ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद फिलिप्स ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया।
IND vs NZ live cricket score: फिलिप्स-चैपमन ने पारी को संभाला
IND vs NZ live cricket score: ग्लेन फिलिप्स और चैपमन ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो गई है।
IND vs NZ live cricket score: बुमराह ने पहली गेंद पर साइफर्ट का स्टंप उखाड़ा
IND vs NZ live cricket score: जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम साइफर्ट को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा है। टिम साइफर्ट 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में बनाए 34 रन
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में दो विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। फिलिप्स 17 और साइफर्ट 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवि बिश्नोई ने अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिया।
IND vs NZ live cricket score: हार्दिक पांड्या ने रचिन को भेजा पवेलियन
IND vs NZ live cricket score: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र को अपना शिकार बनाया। दूसरे ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रचिन ने रवि बिश्नोई को कैच थमा दिया। रचिन ने 5 गेंद में 4 रन बनाए।
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड को पहले ओवर में लगा झटका
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड को तीसरे मैच के पहले ही ओवर में झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे पांचवीं बार हर्षित राणा का शिकार बने। कॉनवे ने एक रन बनाया।
IND vs NZ live cricket score: भारत ने प्लेइंग इलेवन में किए बदलाव
IND vs NZ live cricket score: भारतीय टीम ने तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह और वरूण चक्रवर्ती की जगह जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को शामिल किया। न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन को जैक फोक्स की जगह शामिल किया।
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
IND vs NZ live cricket score: न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
IND vs NZ live cricket score: तीसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
IND vs NZ live cricket score: भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
IND vs NZ live cricket score: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस
IND vs NZ live cricket score: भारत ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
IND vs NZ live cricket score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच में कुछ देर में होगा टॉस
IND vs NZ live cricket score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच रविवार को खेला जा रहा है। दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए तैयार हैं। मिचेल सैंटनर ने पहले मैच में टॉस जीता था, जबकि सूर्यकुमार यादव ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।
IND vs NZ live cricket score: भारत ने जीते शुरुआती मुकाबले
IND vs NZ live cricket score: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। पहला मुकाबला भारत ने 48 रन और दूसरा मैच सात विकेट से जीता। पहले मैच में अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे वहीं दूसरे मैच में ईशान किशन ने बाजी मारी।
IND vs NZ live cricket score: सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौटे
IND vs NZ live cricket score: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने करीब 15 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया। सूर्यकुमार ने 2024 में अर्धशतक लगाया था, जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
IND vs NZ live cricket score: ईशान किशन ने सबको चौंकाया
IND vs NZ live cricket score: भारतीय टीम से काफी समय तक बाहर रहे ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। पहले मैच में वह सस्ते में पवेलियन लौट गए थे लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने 32 गेंद में 76 रन की पारी खेली और 11 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने अपनी पारी के दम पर मैच का पासा पलट दिया।
IND vs NZ live cricket score: भारतीय टीम
IND vs NZ live cricket score: भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।
IND vs NZ live cricket score: भारतीय टीम
IND vs NZ live cricket score: भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।
IND vs NZ live cricket score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच
IND vs NZ live cricket score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। भारत ने शुरुआती दोनों मैचों में बाजी मारी है और तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।