'इनका तो आधार कार्ड बनवा देना चाहिए' डैरिल मिचेल के शतक पर आकाश चोपड़ा और सुनील गावस्कर ने ये क्या कह दिया
भारत के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे मिचेल के लिए आकाश चोपड़ा ने कहा कि शनि भाई इनकी तो सिटीजनशिप की भी बात चल रही थी कि इनका आधार बनवाया जाए। बहुत ही पसंद है इनको भारत। इसके जवाब में सुनील गावस्कर ने कहा कि इन्हें भारत जरूर पसंद है लेकिन अगर आधार बनाया गया तो किसके खिलाफ सेंचुरी बनाएंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में एक बार फिर डैरिल मिचेल ने शानदार शतकीय पारी खेली है। उन्होंने पिछले मैच में भी शतक लगाया था और पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी। डैरिल मिचेल का भारत के खिलाफ भारत की सरजमीं पर बहुत ही शानदार और प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए तीसरे वनडे मैच में जब शतक के बाद डैरिल मिचेल आउट हुए तब कंमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा और सुनील गावस्कर के बीच मिचेल को लेकर मजाकिया अंदाज में नोकझोक देखने को मिली।
भारत के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे मिचेल के लिए आकाश चोपड़ा ने कहा कि शनि भाई इनकी तो सिटीजनशिप की भी बात चल रही थी कि इनका आधार वाधार बनवाया जाए। बहुत ही पसंद है इनको भारत। इसके जवाब में सुनील गावस्कर ने कहा कि इन्हें भारत जरूर पसंद है लेकिन अगर आधार बनाया गया तो किसके खिलाफ सेंचुरी बनाएंगे। बात को आगे बढ़ाते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा हमारे लिए बनाएंगे सर फिर। कमेंट्री बॉक्स में इन बयानों ने माहौल को हल्का कर दिया। कमेंट्री पैनल में इरफान पठान भी शामिल हैं, जिन्होंने कहा कि डैरिल मिचेल ने बढ़िया पारी खेली है।
बता दें कि मैच में डैरिल मिचेल ने 131 गेंदों में 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 104.58 की स्ट्राइक रेट के साथ 137 रन बनाए। सैंटनर ने भारत के खिलाफ लगातार रन बनाए हैं और उन्हें भारतीय सरजमीं पर रन बनाना काफी पसंद है। कमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा कि अच्छा हुए यहां सीरीज खत्म हो रही है, नहीं तो 2 मैच और मिलते तो ये 2 शतक और भी लगा सकते थे।
मैच के दौरान विराट कोहली ने भी डैरिल मिचेल को खास अंदाज में बधाई दी। ब्राउंड्री पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली डैरिल मिचेल को स्नेह पूर्ण धक्का देते हुए उनकी पारी की सराहना की। डैरिल मिचेल और विराट कोहली वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के करीबी और कड़े प्रतिद्वंद्वी भी हैं। एक तरफ जहां विराट कोहली मौजूदा आईसीसी रैंकिंग्स में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं, वहीं डैरिल मिचेल इस सूची में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अगर विराट कोहली का बल्ला आज की पारी में नहीं चलता है तो उनसे नंबर वन का ताज डैरिल मिचेल के हाथों छिन भी सकता है।





