सफल रन चेज में सबसे ज्यादा बार नाबाद 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर; कोहली के खास क्लब में शामिल हुए कप्तान सूर्या

Jan 24, 2026 03:23 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इस मैच में नाबाद 82 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव अब उन दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल रन चेज में अपनी टीम को अंत तक टिककर जीत दिलाई है। विराट कोहली इस सूची में 11 बार यह कारनामा कर शीर्ष पर बने हुए हैं।

सफल रन चेज में सबसे ज्यादा बार नाबाद 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर; कोहली के खास क्लब में शामिल हुए कप्तान सूर्या

शुक्रवार 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20ई (T20I) मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्या ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ ही वे सफल टी-20I रन चेज में सबसे ज्यादा बार नाबाद 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के 'एलीट क्लब' में शामिल हो गए हैं।

इस मैच में नाबाद 82 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव अब उन दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल रन चेज में अपनी टीम को अंत तक टिककर जीत दिलाई है। विराट कोहली इस सूची में 11 बार यह कारनामा कर शीर्ष पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने यह कारनामा 4-4 बाह किया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अब यह उपलब्धि तीसरी बार हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा की बराबरी कर ली है।

सफल टी20I रन चेज में सबसे ज्यादा नाबाद 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

विराट कोहली: 11 बार (78*, 57*, 72*, 56*, 55*, 82*, 61*, 72*, 94*, 73*, 82*)

• रोहित शर्मा: 4 बार (52*, 62*, 100*, 52*)

• केएल राहुल: 4 बार (101*, 57*, 54*, 51*)

• सूर्यकुमार यादव: 3 बार (50*, 50*, 82*)

• श्रेयस अय्यर: 3 बार (58*, 74*, 73*)

• तिलक वर्मा: 3 बार (55*, 72*, 69*)

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/6 का बड़ा स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने मात्र 1.1 ओवर में 6 रन के कुल स्कोर पर संजू सैमसन (6) और अभिषेक शर्मा (0) के विकेट खो दिए थे। इस दबाव की स्थिति में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 37 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 82* रनों की धुआंधार पारी खेली। लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे ईशान किशन ने भी सूर्या का बखूबी साथ दिया 76 रन बनाए। अंत में शिवम दुबे के साथ मिलकर सूर्या ने भारत को 15.2 ओवर में ही 7 विकेट से जीत दिला दी।

भारत ने इस विशाल लक्ष्य को 28 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया, जो टी20I क्रिकेट के इतिहास में 200 से अधिक के स्कोर का सबसे तेज रन चेज है। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।