Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs NZ 2nd ODI KL Rahul Hits First Century for India In 2026 Enters Sachin Tendulkar and Virat Kohli Special Club
IND vs NZ: केएल राहुल बने 2026 में भारत के पहले शतकवीर, सचिन और कोहली के क्लब में मारी एंट्री

IND vs NZ: केएल राहुल बने 2026 में भारत के पहले शतकवीर, सचिन और कोहली के क्लब में मारी एंट्री

संक्षेप:

KL Rahul Century: केएल राहुल ने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली। 33 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज राजकोट में नाबाद रहा।

Jan 14, 2026 05:49 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने साल 2026 में टीम इंडिया के लिए पहला शतक लगाया है। उन्होंने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कमाल की पारी खेली। उन्होंने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 92 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला। यह राहुल के वनडे करियर का आठवां शतक है। उन्होंने ऐसे वक्त में मोर्चा संभाला, जब भारत 118 रन पर चार विकेट गंवाकर जूझ रहा था। पांचवें नंबर पर उतरे राहुल के शतक की बदौलत भारत ने 287/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 29 रन बनाकर भारत को रोमाचक जीत दिलाई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सचिन और कोहली के क्लब में मारी एंट्री

33 वर्षीय राहुल ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है। वह कीवी टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड और भारतीय सरमजीं पर वनडे शतक लगाने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। राहुल, सचिन, कोहली के अलावा यह कारनामा राहुल द्रविड, वीरेंद्र सहवाग और श्रेयस अय्यर ने अंजाम दिया है। बता दें कि केएल राहुल ने बतौर विकेटकीपर तीसरे वनडे शतक लगाया है। वह सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे द्रविड़ और एमएस धोनी हैं। द्रविड़ ने विकेटकीपर के रूप में चार और धोनी ने 9 शतक जमाए।

शतक के बाद राहुल का ऐसा रिएक्शन

ये भी पढ़ें:LIVE: न्यूजीलैंड की पारी का हुआ आगाज, सिराज ने संभाली बॉलिंग अटैक की कमान

राहुल ने इनके साथ की अहम साझेदारी

राजकोट वनडे की बात करें तो टॉस गंवाकर बैटिंग करनी उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल (56) और रोहित शर्मा (24) की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। श्रेयस अय्यर ने 8 रन ही जुटा सके जबकि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विाट कोहली 23 रन बनाकर लौटे। इसके बाद, राहुल ने रवींद्र जडेजा (27) के साथ 73 और नीतीश कुमार रेड्डी (20) के संग 57 रन की अहम साझेदारी की। उन्होंने मोहम्मद सिराज (नाबाद 2) के साथ आठवें विकेट के लिए 28 रनों की अटूट पार्टनरसिप की। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने तीन विकेट लिए। काइल जेमीसन, जैकरी फॉक्स, जेडेन लेनॉक्स और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |