IND vs NED Live Telecast: आज कितने बजे होगा टॉस, कहां देखें भारत बनाम नीदरलैंड मैच लाइव?
IND vs NED Live Telecast: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया वर्सेस नीदरलैंड मैच खेला जाना है। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। जानिए, मैच कब और कैसे देखें?

IND vs NED Live Telecast: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की नीदरलैंड से भिड़ंत होगी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट में जीत का चौका लगाने की फिराक में होगी। ग्रुप ए का हिस्सा भारत लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 का टिकट कटा चुका है। भारत ने अपने पिछले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रौंदा था। अपनी पिछली दो पारियों में खाता खोलने में नाकाम रहे युवा ओपनर अभिषेक शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। नीदरलैंड के गेंदबाजी आक्रमण में बहुत अच्छे स्पिनर नहीं हैं और ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। वहीं, नीदरलैंड ने अब तक तीन मैचों से एक जीता है। नीदरलैंड ने नामीबिया को सात विकेट से शिकस्त दी थी। नीदरलैंड के खिलाड़ी आखिरी ग्रुप मैच में दमखम दिखाने का प्रयास करेंगे। चलिए, एक नजर भारत बनाम नीदरलैंड मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं।
कब खेला जाएगा भारत बनाम नीदरलैंड मैच?
भारत और नीदरलैंड के बीचमुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को आयोजित होगा।
कहां होगा भारत बनाम नीदरलैंड मुकाबला?
भारत और नीदरलैंड की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टक्कर होगी।
कितने बजे होगा भारत बनाम नीदरलैंड मैच का टॉस?
भारत बनाम नीदरलैंड मैच का टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा। मुकाबला 7 बजे से शुरू होगा।
किस टीवी चैनल पर देखें भारत बनाम नीदरलैंड मैच का लाइव प्रसारण?
आप भारत बनाम नीदरलैंड मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। आप इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव देख सकते हैं।
कहां देखें भारत बनाम नीदरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
आप भारत बनाम नीदरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। साथ ही आप मैच से जुड़ी अहम खबरें और अपडेट्स लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट सेक्शन पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
नीदरलैंड का स्क्वॉड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़क लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, नोआ क्रोज, बास डी लीडे, आर्यन दत्त।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



