T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच, हार्दिक पांड्या की धांसू क्लब में एंट्री
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नामीबिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने दिल्ली में बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक ने धांसू क्लब में एंट्री कर ली है।

टीम इंडिया ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ 93 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने दिल्ली के मैदान पर 209/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद नामीबिया को 18.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर किया। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने T20I में सातवीं बार यह अवॉर्ड हासिल किया है। उन्होंने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक ने पांचवे नंबर पर उतरने के बाद 28 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने चार चौके और चार सिक्स ठोके। वहीं, हार्दिक ने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए।
हार्दिक पांड्या की धांसू क्लब में एंट्री
हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। इसी के साथ उन्होंने जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। हार्दिक समेत कुल चार भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में दो-दो प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार अपने नाम किए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने आठ बार इस अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलिवदा कह दिया था। वह टेस्ट से भी संन्यास ले चुके हैं। कोहली के बाद मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (4 अवॉर्ड) हैं।
T20 WC में भारत के लिए सबसे ज्यादा POTM
8 - विराट कोहली
4 - सूर्यकुमार यादव
3 - युवराज सिंह
3 - आर अश्विन
3 - रोहित शर्मा
2 - हार्दिक पांड्या
2 - जसप्रीत बुमराह
2 - रवींद्र जडेजा
2 - अमित मिश्रा
'मैं खेल का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं'
हार्दिक ने प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ''मैं अपने खेल का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं। मैंने पिछले दो महीनों में अच्छी तैयारी की है। टचवुड सब कुछ ठीक चल रहा है। मुझे हमेशा एक ऑलराउंडर के तौर पर अपनी बैटिंग पर गर्व रहा है। इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं कोशिश करता हूं कि दोनों स्किल्स को सही तरीके से मैनेज किया जाए। बैटिंग हमेशा मेरे दिल के करीब है।'' हार्दिक ने शिवम दुबे (23) के साथ पांचवे विके विकेट के लिए 39 गेंद में 81 रन की साझेदारी करके अंतिम ओवरों में रन गति में इजाफा किया था। हार्दिक ने 19वें ओवर में छक्के के साथ 27 गेंद में अर्धशतक पूर किया और अगली गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच देकर पवेलियन लौटे।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



