ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया कमाल, ध्वस्त किया एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

Feb 12, 2026 08:16 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ईशान किशन ने भारत बनाम नामीबिया मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट कर लिया था। ईशान ने एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया कमाल, ध्वस्त किया एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ताबड़तोड़ अंदाज में 24 गेंदों में 61 रन बटोरे। उनके बल्ले से छह चौके और पांच छक्के निकले। उन्होंने महज 20 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी। यह 27 वर्षीय ईशान के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का नौवां अर्धशतक है।

एमएस धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया

ईशान टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। धोनी ने 2007 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 रनों की पारी खेली थी। उनके बाद ऋषभ पंत हैं। पंत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के विरुद्ध 42 रन बनाए थे। वह मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय स्क्वॉड में नहीं हैं।

ईशान किशन ने सहवाग को पछाड़ा

ईशान ने जेजे स्मिट द्वारा डाले गए छठे ओवर में बेहद आक्राकम रुख अपनाते हुए 28 रन जुटाए। उन्होंने लगातार चार छक्के जड़ने के अलावा एक चौका लगाया और पचास रन पूरे किए। ईशान टी20 वर्ल्ड कप मैच के पावरप्ले में सबसे ज्याद रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ दिया है। सहवाग ने 2027 में न्यूजीलैंड के सामने पावरप्ले में 40 रन जोड़े थे।

T20 WC पावरप्ले में भारतीयों का सबसे बड़ा स्कोर

51 - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)

50 - केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (2021)

50 - ईशान किशन बनाम नामीबिया (2026)

41 - रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज (2016)

40 - वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड (2007)

इरास्मस के जाल में फंसे ईशान

ईशान की तूफानी पारी का नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने किया। उन्होंने आठवें ओवर की पहली गेंद पर ईशान को बेन शिकोंगो के हाथों लपकपवाया। उन्होंने बैकऑफ लेंथ गेंद पर पुल किया मगर डीप मिडविकेट क्लियर नहीं कर पाए। ईशान ने भारत के टॉस गंवाने के बाद संजू सैमसन (22) के साथ 25 रन जोड़े। उन्होंने तिलक वर्मा (25) के संग दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की पार्टनरशिप की।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs NAM Ishan Kishan Smashes MS Dhoni and Virender Sehwag Record Against Namibia in T20 World Cup 2026
;;;