वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू समेत 2 बदलाव? संजू सैमसन का पत्ता काटे बिना श्रेयस अय्यर ले सकते हैं कुछ बड़े फैसले!!
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसके लिए श्रेयस अय्यर को संजू सैमसन को ड्रॉप भी नहीं करना होगा। हालांकि उन्हें कुछ कड़े फैसले जरूर लेने होंगे।

इंडिया वर्सेस आयरलैंड दो मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाना है। सीरीज के पहले मुकाबले में उलटफेर का शिकार बनी श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया दूसरे टी20 में कुछ बड़े फैसले लेते हुए प्लेइंग XI में बदलाव कर सकती है। भारतीय बैटिंग पहले टी20 में एक्सपोज हुई। आयरलैंड के खिलाफ पूरी टीम 148 के स्कोर पर ही सिमट गई। भारत के पास बेंच पर वैभव सूर्यवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज है। ऐसे में बैटिंग को मजबूत करने के लिए गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर आज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दे सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे।
संजू सैमसन को ड्रॉप किए बिना खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी एक ओपनर हैं। उन्हें अगर प्लेइंग XI में शामिल करना है तो भारत को अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी को ड्रॉप करना होगा। यह वही ओपनिंग जोड़ी है, जिसने टीम इंडिया को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम मैनेजमेंट शायद इस जोड़ी को नहीं तोड़ना चाहता था, ना ही किसी ओपनर को वह ड्रॉप करना चाहते थे। शायद इसी वजह से उन्होंने पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया। मगर एक तिकड़म लगाकर अय्यर संजू सैमसन को ड्रॉप किए बिना वैभव का डेब्यू करा सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में शामिल करने के लिए श्रेयस अय्यर आज वॉशिंगटन सुंदर को ड्रॉप कर सकते हैं। सुंदर का प्रदर्शन पिछले कुछ मुकाबलों से अच्छा नहीं रहा है। वहीं आयरलैंड के खिलाफ उन्हें गेंदबाजी के लिए भी एक ही ओवर मिला था।
आयरलैंड की पिच तेज गेंदबाजों को ज्यादा सूट करती है। ऐसे में सुंदर को अगर बाहर बैठाकर भारत वैभव सूर्यवंशी को मौका देता है तो इसमें कोई नुकसान नहीं होगा। अगर बीच में कुछ स्पिन के ओवर की दरकार होती है तो पार्ट टाइम गेंदबाज अभिषेक शर्मा यह भूमिका अदा कर सकते हैं।
किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी
अगर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू का मौका मिलता है तो वह ओपनिंग ही करेंगे। अभिषेक शर्मा उनके ओपनिंग पार्टनर होंगे क्योंकि वह अपनी पोजिशन पर खूब धमाल मचा रहे हैं। वहीं संजू सैमसन को नंबर-3 पर खिसकना होगा। ऐसे में सैमसन का टीम से पत्ता भी नहीं कटेगा और वैभव सूर्यवंशी को भी खेलने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा एक अन्य बदलाव भारत प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में कर सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले टी20 में 57 रन खर्च किए थे, वहीं पिछले दो मुकाबलों में वह 125 रन लुटा चुके हैं। ऐसे में प्रिंस यादव को उनकी जगह खिलाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


