IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के साथ राजस्थान के जय मूंदरा के डेब्यू का इंतजार, मगर कहानी में ये बड़ा ट्विस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के साथ राजस्थान के जय मूंदरा के डब्यू का इंतजार हर किसी को है। हालांकि कहानी में ट्विस्ट यह है कि जय मूंदरा का डेब्यू भारत के लिए नहीं होगा।

IND vs IRE Vaibhav Sooryavanshi and Jai Moondra

इंडिया वर्सेस आयरलैंड दो मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार, 26 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपना डेब्यू करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने के बाद बीसीसीआई ने टीम की कमान अय्यर को सौंपी है। उनके अलावा इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें रहेगी, जो टी20 क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का चयन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों के लिए हुआ है, अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा राजस्थान के जय मूंदरा पर भी फोकस होगा, जो इस सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है। जय मूंदरा का डेब्यू भारत के लिए नहीं बल्कि आयरलैंड के लिए होगा। जी हां।

कौन हैं जय मूंदरा?

जय मूंदरा राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले हैं। उनका चयन भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए हुआ है। 28 साल के जय 2021 में MTech की डिग्री करने के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड चले गए थे। इस दौरान उन्होंने आयरलैंड में काम करते हुए क्रिकेट खेलना जारी रखा। उन्होंने 2025 में आयरिश नागरिकता हासिल की और अब नेशनल टीम में जगह बना ली है। परिवार वालों के मुताबिक, जय का सिलेक्शन उनकी एग्रेसिव बॉलिंग और जबरदस्त बैटिंग परफॉर्मेंस की वजह से हुआ, जिससे उन्हें सिलेक्टर्स को इम्प्रेस करने और 26 जून से शुरू होने वाली सीरीज के लिए आयरलैंड टीम में जगह पक्की करने में मदद मिली।

ANI के अनुसार रिपोर्टर्स से बात करते हुए, उनकी छोटी बहन मानसी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मेरे भाई का सपना सच हो गया है। वह बचपन से क्रिकेट खेल रहा है। मैंने अपने भाई से बात की, और हम सब बहुत खुश हैं।

सब बहुत खुश हैं। उसका बचपन का सपना सच हो रहा है। यह एक खास एहसास है। सब लोग फोन कर रहे हैं और मिलने आ रहे हैं। हम सब उसके लिए बहुत खुश हैं। वह पढ़ाई कर रहा था और फिर उसे नौकरी मिल गई, लेकिन उसने हमेशा क्रिकेट पर फोकस किया। वह कड़ी मेहनत कर रहा था और सिलेक्टर्स का ध्यान उस पर गया।"

उनकी मां विद्या मूंदड़ा ने रिपोर्टर्स को बताया। इस कामयाबी से टोंक में उनके परिवार में जश्न का माहौल है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए, जय की मां ने कहा कि उनके बेटे ने इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचकर उनका सपना पूरा कर दिया है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।