आयरलैंड की B टीम से हारी भारत की वर्ल्ड चैंपियन टीम? जानें क्या है सच्चाई
आयरलैंड ने भारत पर बेलफास्ट टी20 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह आयरलैंड की क्रिकेट इतिहास में भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत है। पहला टी20 मेजबानों ने 34 रनों से जीता।

आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 में वो कारनामा कर दिखाया, जिसके सपने दुनिया की कई टीमें देखती है। हाल ही में भारत दौरे पर आई अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे में पहली जीत की तलाश में थी, मगर इस बार भी उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ था। अब आयरलैंड ने टीम इंडिया की मेजबानी की तो उनका भी सपना भारत के खिलाफ मैच जीतने का था। शुक्रवार, 26 जून को हुए पहले टी20 में मेजबानों ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 34 रनों से हराया। यह आयरलैंड की किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ पहली जीत है। इस जीत के बाद आयरलैंड का हर एक क्रिकेट प्रमी खुशी से गदगद है। वहीं भारतीय कैंप में गम का माहौल है।
आयरलैंड की बी टीम से हारा भारत
श्रेयस अय्यर के कैप्टेंसी करियर का आगाज हार के साथ हुआ और यह ऐसी हार थी जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। भारत वैसे अकसर आयरलैंड दौरे पर अपनी बी टीम भेजती है ताकि नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, मगर इस बार टीम इंडिया को आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज खेलनी है तो बीसीसीआई ने वही टीम भेजी जिसने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हालांकि इस वर्ल्ड कप विनिंग टीम को खिताब जीतने के बाद पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
भारत की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर बातें होने लगी कि वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया आयरलैंड की बी टीम से हारी है। जी हां, इन बातों में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं।
आयरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी चोट के चलते बाहर थे
फैक्ट यह है कि इस बात से मुकरा नहीं जा सकता कि आयरलैंड की यह बी टीम ही थी। जी हां, आयरलैंड की टी20 टीम में कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर थे। वहीं नए खिलाड़ियों के दम पर मेजबान टीम ने भारत को हार का स्वाद चखाया।
आयरलैंड के सबसे अनुभवी प्लेयर पॉल स्टर्लिंग ने इस साल की शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप के बाद T20I कप्तानी छोड़ दी थी। भारत के खिलाफ इस सीरीज में वह पिंडली में चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनके अलावा जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), मार्क अडायर (पेट), कर्टिस कैम्फर (हाथ का फ्रैक्चर) और बैरी मैकार्थी (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी यह सीरीज चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं।
पॉल स्टर्लिंग को 163 T20I मैचों का अनुभव है। जबकि जोश लिटिल आयरलैंड के लिए 77, मार्क अडायर 100, कर्टिस कैम्फर 70 और बैरी मैकार्थी 69 T20I मैच खेल चुके हैं।
नई नवेली थी आयरलैंड की टीम
आयरलैंड की प्लेइंग XI में हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, गैरेथ डेलानी और जॉर्ज डॉकरेल के रूप में चार ही अनुभवी खिलाड़ी थे। उनके अलावा किसी को 22 से ज्यादा मैचों का अनुभव नहींं था। वहीं जय मूंद्रा और मैथ्यू होलार्ड का यह डेब्यू मैच था और लियाम मैकार्थी अपना दूसरा ही टी20 खेल रहे थे।
मैथ्यू होलार्ड अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 28 रन खर्च कर 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


