IND vs IRE: आयरलैंड ने शुक्रवार को बेलफास्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को पहले टी20 मैच में 34 रनों से हराकर सबको चौंका दिया है। आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रीज और होलॉर्ड ने 3-3 विकेट लिए। आयरलैंड की टीम पहली बार भारत को किसी फॉर्मेट में हरा पाई है।
भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
आयरलैंड ने पहले टी20 मैच में शुक्रवार को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंद में सर्वाधिक 50 रन बनाए। गैरथ ने 49 रन की पारी खेली। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे रहे। हर्षित राणा ने तीन, अर्शदीप-अक्षर को 2-2 विकेट मिले। इसके जवाब में भारत ने दूसरे ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवाया। वह 4 गेंद में 5 रन ही बना सके। ईशान किशन 5 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर 7 गेंद में तीन रन ही बना पाए। अभिषेक शर्मा 20 गेंद में 50 रन की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा 21 गेंद में 19 रन ही बना सके। भारत ने 11वें ओवर में पांच विकेट गंवा दिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर 12 गेंद में 9 रन ही बना पाए। शिवम दुबे 25 और अक्षर 15 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा ने 8 रन और अर्शदीप दो रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की ओर से मैट हॉलार्ड और मैथ्यू हंपहरेज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।
आयरलैंड ने बनाए 182 रन
पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही रॉस अडायर का विकेट गंवा दिया है। उन्होंने सात गेंद में 12 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने उसके बाद हैरी टेक्टर को आउट किया, जोकि खाता नहीं खोल सके। हर्षित ने सलामी बल्लेबाज टिम टेक्टर को पवेलियन भेजा, जिन्होंने 12 गेंद में 17 रन बनाए। शिवम दुबे ने बेंजामिन कैलिट्ज को आउट किया। उन्होंने 15 रन बनाए। कप्तान लोर्कन टकर 36 गेंद में 50 रन पवेलियन लौटे। हर्षित को तीसरी सफलता मिली। गैरेथ डेलानी ने 49 रन की दमदार पारी खेली। भारत की ओर से हर्षित राणासबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा महंगे साबित हुए। उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। कप्तान ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला है।
IND vs IRE Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आयरलैंड के खिलाफ कप्तान श्रेयस ने अपने पहले ही मैच में टॉस जीता है।
टॉस के समय में क्यों हुआ बदलाव?
IND vs IRE Toss -भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मैच के लिए टॉस साढ़े पांच बजे होगा। मैच के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। क्रिकेट आयरलैंड ने बुधवार देर रात पुष्टि की कि भारत के खिलाफ दो टी 20 मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जो भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे है। आम तौर पर, भारत के टी20 इंटरनेशनल मैच शाम 7 बजे शुरू होते हैं, लेकिन इस बार रविवार (28 जून) को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वर्ल्ड कप मैच को देखते हुए शुरुआत का समय जानबूझकर एक घंटा पहले कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर की भारतीय टीम का वह अहम मैच लॉर्ड्स में शाम 7 बजे शुरू होना है।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड ने विश्व चैंपियन भारत को हराया
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड की टीम ने शुक्रवार को भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में 34 रन से हराया। आयरलैंड द्वारा मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
IND vs IRE LIVE Score: भारत का नौवां विकेट गिरा
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम ने 19वें ओवर में 9वां विकेट गंवा दिया है। हर्षित राणा 9 गेंद में 8 रन ही बना सके। टीम को जीत के लिए अब 11 गेंद में 36 रन चाहिए।
IND vs IRE LIVE Score: अक्षर पटेल भी लौटे पवेलियन
IND vs IRE LIVE Score: स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल 16 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए 40 से ज्यादा रन चाहिए।
IND vs IRE LIVE Score: शिवम दुबे भी हुए आउट
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम ने 16वें ओवर में सातवां विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे 14 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत के लिए यहां से मैच जीतना काफी मुश्किल लग रहा।
IND vs IRE LIVE Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 54 रन
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम को जीत के लिए 30 गेंद में 54 रन चाहिए। टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs IRE LIVE Score: वॉशिंगटन सुंदर भी हुए आउट
IND vs IRE LIVE Score: भारत को 13वें ओवर में छठा झटका लगा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर 12 गेंद में 9 रन बनाकर होलार्ड का शिकार बने। उन्होंने तीसरी विकेट हासिल किया।
IND vs IRE LIVE Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड के खिलाफ भारत की आधी टीम 11वें ओवर में ही पवेलियन लौट गई है। तिलक वर्मा 21 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs IRE LIVE Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 89 रन
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 94 रन चाहिए। लेकिन आयरलैंड ने मैच पर पकड़ बनाकर रखा है।
IND vs IRE LIVE Score: अभिषेक शर्मा अर्धशतक बनाकर हुए आउट
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 20 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें लियाम ने आउट किया।
IND vs IRE LIVE Score: भारत ने पावरप्ले में बनाए 68 रन
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 68 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs IRE LIVE Score: कप्तान श्रेयस अय्यर हुए फ्लॉप
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहले ही मैच में फ्लॉप हुए हैं। उन्होंने 7 गेंद में तीन रन बनाए। मैथ्यू हॉलार्ड ने उन्हें आउट किया।
IND vs IRE LIVE Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन
IND vs IRE LIVE Score: भारत को चौथे ओवर में दूसरा झटका लगा है। ईशान किशन भी ज्यादा रन नहीं बना पाए और सिर्फ 5 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। डेब्यू मैच खेल रहे मैथ्यू हॉलार्ड ने उन्हें आउट किया।
IND vs IRE LIVE Score: भारत का पहला विकेट गिरा
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें जय मूंद्रा ने क्लीन बोल्ड किया। संजू 4 गेंद में 5 रन ही बना सके।
IND vs IRE LIVE Score: भारत की बैटिंग शुरू
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम की सलामी जोड़ी मैदान पर पहुंच गई है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर में भारत ने 16 रन बटोरे।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड ने पहले टी20 मैच में बनाए 182 रन
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड ने पहले टी20 मैच में बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। कप्तान टकर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। भारत के लिए हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड को लगा सातवां झटका
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड को 19वें ओवर में 7वां झटका लगा है। बल्लेबाज गैरेथ डेलानी 32 गेंद में 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड का छठा विकेट गिरा
IND vs IRE LIVE Score: अक्षर पटेल ने जॉर्ज डॉकरेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। जॉर्ज ने 10 गेंद में 10 रन बनाए।
IND vs IRE LIVE Score: वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में बने 19 रन
IND vs IRE LIVE Score: गैरेथ डेलानी ने 16वें ओवर में कई बड़े शॉट खेले, जिससे आयरलैंड की टीम 150 के करीब पहुंच गई है। वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पहले ओवर में 19 रन दिए।
IND vs IRE LIVE Score: लोर्कन टकर ने लगाई फिफ्टी
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 35 गेंद में 50 रन पूरे किए। वह अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।
IND vs IRE LIVE Score: अभिषेक शर्मा से कैच छूटा
IND vs IRE LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने 11वें ओवर में गैरेथ डेलानी का विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल के ओवर में कैच गिरा। डेलानी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड ने 10 ओवर में बनाए 68 रन
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड ने पहले टी20 मैच में 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 68 रन बनाए हैं। डेलानी और टकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड को आठवें ओवर में चौथा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज बेंजामिन कैलिट्ज 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे को पहले ही ओवर में सफलता मिली।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड ने पावरप्ले में बनाए 36 रन
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड ने पहले टी20 मैच में पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 36 रन बनाए हैं। हर्षित ने दो और अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया। कैलिट्ज और टकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs IRE LIVE Score: टिम टेक्टर भी हुए आउट
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड के बल्लेबाज टिम टेक्टर 12 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हर्षित राणा ने उन्हें आउट किया।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। हैरी टेक्टर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें आउट किया।
IND vs IRE LIVE Score: हर्षित राणा ने रॉस अडायर को भेजा पवेलियन
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। हर्षित राणा ने रॉस को पवेलियन भेजा है। उन्होंने सात गेंद में 12 रन बनाए।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड की बैटिंग शुरू
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड ने पहले ओवर में 6 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छी शुरुआत की और शुरुआती 5 गेंद पर एक रन भी नहीं दिया। अंतिम गेंद पर टेक्टर ने छक्का जड़ा।
IND vs IRE Playing XI: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका
IND vs IRE Playing XI: टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs IRE Playing XI: पहले टी20 मैच के लिए आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
IND vs IRE Playing XI: आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
IND vs IRE LIVE Score: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
IND vs IRE LIVE Score: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर काफी समय से इंतजार हो रहा है। वैभव को अंडर-19 और आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। हालांकि बैटिंग कोच ने हिंट दिया है कि शायद वैभव को मौके के लिए इंतजार करना पड़े।
IND vs IRE LIVE Score: 5:30 पर होगा टॉस
IND vs IRE LIVE Score: भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के लिए टॉस शाम साढ़े पांच बजे होगा। क्रिकेट आयरलैंड ने बुधवार देर रात पुष्टि की कि भारत के खिलाफ दो टी 20 मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जो भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे है। आम तौर पर, भारत के टी20 इंटरनेशनल मैच शाम 7 बजे शुरू होते हैं
IND vs IRE LIVE Score: तीन खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। जहां प्रिंस यादव को शुरुआती टीम में जगह मिली थी, वहीं सूर्यांश शेडगे को चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी के स्थान पर देर से टीम में शामिल किया गया। वैभव के डेब्यू को लेकर काफी चर्चा है, जिन्होंने हाल ही में आईपीएल और फिर इंडिया ए के लिए दमदार प्रदर्शन किया है।
IND vs IRE LIVE Score: श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान
IND vs IRE LIVE Score: श्रेयस अय्यर को नया भारतीय टी20 कप्तान बनाया गया है और वे सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभालेंगे। सूर्यकुमार यादव को मार्च में भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने के बावजूद इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह खराब फॉर्म से भी गुजर रहे रहे थे और काफी समय से रन नहीं बना पा रहे थे।
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम
IND vs IRE LIVE Score: भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
IND vs IRE LIVE Score: भारत के खिलाफ आयरलैंड की टीम
IND vs IRE LIVE Score: आयरलैंड: लोरकान टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।
IND vs IRE LIVE Score: भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मैच
IND vs IRE LIVE Score: भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर के साथ टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में नए दौर की शुरुआत करने वाली है। टी20 विश्व कप के बाद भारत अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगा। भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को टी20 मुकाबला होगा।